हल्द्वानी: हल्द्वानी के दमुआढूंगा से लगे भद्ययूनी के जंगल में हुई एकाएक भारी बारिश से कलसिया और देवखड़ी नाले उफान पर आ गए हैं। जीएसटी भवन काठगोदाम में देवखड़ी नाले में एक युवक बाइक (यूपी-25 सीएल 7620) समेत बह गया। 300 मीटर आगे उसकी बाइक मिली, लेकिन देर रात तक उसका कुछ पता नहीं चल सका। पुलिस, प्रशासन, और नगर निगम की टीम युवक की तलाश में जुटी हुई हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि युवक को रोकने का प्रयास भी किया गया लेकिन वह नहीं मिला। सीओ नितिन लोहनी के अनुसार मनोज अपने दोस्तों को ढूंढते हुए वहां पहुंचा था। बाइक को पहचानकर उसने अंदेशा जताया कि बहा हुआ युवक उसका दोस्त आकाश सिंह है। आकाश शहर स्थित एक पेट्रोल पंप पर कार्य करता है। उसके परिवार में पत्नी और तीन बच्चे हैं जबकि वर्तमान में उसकी पत्नी गर्भवती है।
कलसिया नाले के उफान पर आने पर प्रशासन और पुलिस ने नाले के किनारे बने 30 घरों को खाली करा दिया है। कुछ घरों में पानी के कारण दरारें आने की भी सूचना है। वहीं, काठगोदाम के बद्रीपुरा में 10 घरों में पानी भर गया है, जिससे स्थानीय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
बृहस्पतिवार रात करीब 10:45 बजे दोनों नाले उफान पर आ गए और विकराल रूप धारण कर लिया। सूचना मिलते ही सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी, एसडीएम परितोष वर्मा, सीओ नितिन लोहनी सहित नगर निगम के अधिकारी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। इस दौरान एक युवक बाइक समेत पानी के तेज बहाव में बह गया। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज कांडपाल, एई नवल नौटियाल, सफाई निरीक्षक अमोल असवाल सहित निगम की टीम जेसीबी के साथ रात भर युवक की तलाश में जुटी रही।
कलसिया से खाली कराए गए लोगों को नगर पालिका इंटर कॉलेज काठगोदाम में ठहराया गया है। वहीं, उनके खाने-पीने की व्यवस्था की जा रही है। मौके पर एसडीएम परितोष वर्मा और तहसीलदार सचिन कुमार मौजूद हैं। बद्रीपुरा में 10 घरों में पानी घुसने से सामान खराब होने की भी सूचना है।
बारिश और हवा के कारण लामाचौड़ में पेड़ गिर गया, जिससे कालाढूंगी रोड पर जाम लग गया। जाम दो किलोमीटर तक फैल गया। प्रशासन की सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम ने डेढ़ घंटे बाद पेड़ को काटकर सड़क से हटाया। इसके बाद यातायात चालू हो सका। इस दौरान लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विधायक सुमित हृदयेश रात में ही कलसिया नाले पहुंचे। उन्होंने लोगों से सुरक्षित घर खाली करने को कहा और प्रशासन से लोगों की मदद करने के लिए कहा। इसके साथ ही उन्होंने नगर निगम इंटर कॉलेज में शिफ्ट किए गए परिवारों से भी बातचीत की।
इस आपदा से प्रभावित सभी लोगों के प्रति हमारी संवेदनाएँ हैं और हम उनके जल्द से जल्द सुरक्षित होने की कामना करते हैं। प्रशासन द्वारा उठाए गए कदम सराहनीय हैं और हम उम्मीद करते हैं कि स्थिति जल्द ही सामान्य हो जाएगी।
रुद्रप्रयाग/केदारनाथ:विश्व प्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग केदारनाथ धाम में हालिया भारी बर्फबारी के बाद पूरी केदार घाटी…
देहरादून: उत्तराखंड की विश्वप्रसिद्ध चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले ही 'प्रवेश नियमों' को लेकर प्रदेश…
देहरादून | देवभूमि उत्तराखंड के विश्वप्रसिद्ध चारधामों में प्रवेश को लेकर लिए गए मंदिर समितियों के…
देहरादून: उत्तराखंड में राज्य सरकार के कार्यकाल के चार वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण होने के उपलक्ष्य में…
देहरादून: उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र ने…
हरिद्वार। हरिद्वार में 2027 में होने वाले कुंभ मेले की तैयारियों ने रफ्तार पकड़ ली है।…