
देहरादून | देवभूमि में क्रिकेट का जुनून सिर चढ़कर बोलने वाला है। देवभूमि गोल्ड कप क्रिकेट एसोसिएशन समिति की ओर से 22 मई से 7 जून 2026 तक 42वें उत्तराखंड गोल्ड कप क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। इस टूर्नामेंट में भारत की 15 शीर्ष एसोसिएशन टीमों के साथ पड़ोसी देश नेपाल की टीम भी अपनी प्रतिभा का जौहर दिखाएगी।
टूर्नामेंट का गणित: 16 टीमें, 31 मैच
- कुल खिलाड़ी: 240 से अधिक।
- कुल मैच: 31 (इसमें फाइनल और नॉकआउट मुकाबले शामिल)।
- फॉर्मेट: सभी मैच ‘डे-नाइट’ और सफेद बॉल से खेले जाएंगे।
- ग्रुप: 16 टीमों को चार पूल (ग्रुप) में बांटा गया है।
इनामी राशि की बारिश
आयोजकों ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के लिए आकर्षक पुरस्कार रखे हैं:
- विजेता टीम: 10 लाख रुपये + गोल्ड कप ट्रॉफी।
- उपविजेता टीम: 7 लाख रुपये + ट्रॉफी।
- मैन ऑफ द सीरीज: 1 लाख रुपये।
- मैन ऑफ द मैच: 5 हजार रुपये (प्रत्येक मैच)।
कब-कहां होंगे मुकाबले?
- वेन्यू: अधिकतर मैच महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज और राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम (रायपुर) में होंगे। दो मैच अल्फा क्रिकेट स्टेडियम (गणेशपुर) में खेले जाएंगे।
- शेड्यूल: 22 मई से 2 जून तक लीग मैच, 3-4 जून को क्वार्टर फाइनल, 5-6 जून को सेमीफाइनल और 7 जून को राजीव गांधी स्टेडियम में ग्रैंड फिनाले होगा।
ये टीमें दिखाएंगी दम
टूर्नामेंट में उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, दिल्ली (DDCA), उत्तराखंड, ओडिशा, इंडियन रेलवे, त्रिपुरा, झारखंड, आरबीएल, कोलकाता बंगाल, गोवा, केरल, एलबी शास्त्री क्लब, सहगल क्रिकेट क्लब और नेपाल की टीमें हिस्सा ले रही हैं।
वेबसाइट लॉन्च: टूर्नामेंट की पल-पल की जानकारी के लिए समिति ने अपनी वेबसाइट www.uttarakhandgoldcup.com भी लाइव कर दी है।
