
Uttarakhand Lok Sabha Elections 2024: राजेंद्र भंडारी, जो बद्रीनाथ से विधायक थे, उन्होंने हाल ही में बीजेपी ज्वाइन की है। इस कदम से कांग्रेस को झटका लगा है और उत्तराखंड कांग्रेस प्रमुख करण माहरा ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी को पत्र लिखकर दल-बदल विरोधी कानून के तहत उनकी विधायकी रद्द करने की मांग की है। राजेंद्र भंडारी ने पहले नंदप्रयाग सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में और बाद में बद्रीनाथ से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था। वे 2012 में विजय बहुगुणा सरकार में कैबिनेट मंत्री बने थे और हरीश रावत के मुख्यमंत्रित्व काल में कृषि मंत्री रहे। उन्होंने 2022 के उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में महेंद्र भट्ट को हराया था। अब उन्होंने बीजेपी ज्वाइन कर ली है इस अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, और गढ़वाल लोकसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी अनिल बलूनी उपस्थित थे।
राजेंद्र भंडारी के इस कदम से भाजपा को पौड़ी गढ़वाल लोकसभा सीट पर राजनीतिक लाभ होने की संभावना है, क्योंकि वे बद्रीनाथ विधानसभा सीट के एकमात्र कांग्रेस विधायक थे। भंडारी ने अपने निर्णय के पीछे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व को प्रेरणा बताया है। उनके अनुसार, प्रधानमंत्री की नीतियों और देश में जारी विकास यात्रा से प्रभावित होकर उन्होंने यह निर्णय लिया है। इस घटनाक्रम के बाद, भाजपा और कांग्रेस के बीच पौड़ी गढ़वाल लोकसभा सीट पर होने वाले मुकाबले को और भी रोचक बना दिया है।
