भारत सरकार के द्वारा 22 जुलाई से 12 अगस्त तक चलने वाले बजट सत्र की मंजूरी मिल गई है, जिसमें 23 जुलाई को लोकसभा में केंद्रीय बजट, 2024-25 का प्रस्ताव पेश किया जाएगा।

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को भारत सरकार की सिफारिश पर बजट सत्र, 2024 के लिए संसद के दोनों सदनों को 22 जुलाई से 12 अगस्त तक बुलाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। केंद्रीय बजट, 2024-25 23 जुलाई को लोकसभा में पेश किया जाएगा।
वहीं, संसदीय मंत्री किरेन रिजिजू ने एक्स पर ट्वीट करते हुए इसकी जानकारी दी है।
इस सत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल का पहला बजट होगा, जिसे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने “ऐतिहासिक” बताया
बता दें कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल का पहला बजट होगा। इस बजट से देश के सभी वर्गों की कई उम्मीदें जुड़ी हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी कह चुकी हैं कि यह बजट कई मामलों में ऐतिहासिक होगा। राष्ट्रपति मुर्मू ने संसद की संयुक्त बैठक को संबोधित करते हुए कहा था कि प्रमुख सामाजिक और आर्थिक निर्णय बजट का मुख्य आकर्षण होंगे।अप्रैल-जून में हुए लोकसभा चुनावों की वजह से इस साल अंतरिम बजट फरवरी में पेश किया गया था।