
नई दिल्ली: बारिश का मौसम बहुत ही खुशनुमा होता है, लेकिन इसी दौरान कीड़े-मकोड़ों की परेशानी भी बढ़ जाती है। बरसात में मच्छर और मक्खियाँ तेजी से फैलने लगते हैं। अगर थोड़ी सी भी चूक हो जाए और दरवाजा खुला रह जाए, तो तरह-तरह के कीड़े-मकोड़े घर में घुस आते हैं। हवा में नमी और जगह-जगह पानी जमा होने के कारण इनका प्रजनन भी बढ़ जाता है। कई कीड़े उड़ने वाले होते हैं, जो किचन तक पहुँच जाते हैं। ये कीड़े खाने-पीने की चीजों में गिरकर कई संक्रामक बीमारियाँ फैला सकते हैं। इसलिए घर में कीड़ों को रोकने के लिए इन प्रभावी उपायों को जरूर अपनाएँ।
बारिश में घर को कीट-पतंगों को कैसे भगाएं
- घर में कीड़े-मकोड़ों को आने से रोकने के लिए कपूर जलाकर रखें। कपूर जलाने से कीट पतंगे दूर भाग सकते हैं। कपूर की तेज गंध से कीड़े दूर भाग जाते हैं। कपूर का घुआं घर के कोनों में पहुंचने पर छुपे मच्छर भी दूर भाग जाते हैं।
- बेकिंग सोडा भी कीड़े और चींटी भगाने में मदद करता है। इसके लिए आटे में बेकिंग सोडा मिलाकर इसकी लोई बना लें और छोटी-छोटी गोलियां बना लें। इसे कोनों और दराजों में लगा दें। इससे चींटियां भी दूर हो जाएंगी और कॉकरोच भी नहीं आएंगे।
- कीड़े-मकोड़े भगाने के लिए एसेंशियल ऑयल भी असरदार साबित होते हैं। इन चीजों की खुशबू इतनी तीखी होती है। कि इसे कीट-पतंगे सहन नहीं कर पाते हैं और दूर भाग जाते हैं। आप एसेंशियल ऑयल को पानी में मिलाकर पूरे घर में स्प्रे कर सकते हैं। आप पोछा के पानी में एसेंशियल ऑयल मिलाकर भी पोछा लगा सकते हैं।
- कीड़े दूर भगाने के नीम के पत्तों का इस्तेमाल किया जा सकता है। जहां कीड़े ज्यादा आते हों वहां आप नीम के सूखे पत्तों को जलाकर रख दें। नीम के पत्तों के धुएं से कीड़े घर के आसपास भी नहीं आएंगे। आप नीम के तेल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
- अगर घर में कीड़े अंदर आ गए हैं तो बेकिंग सोडा और नींबू का रस मिलाकर स्प्रे कर दें। आप बाथरूम, किचन और कमरों के एंट्री वाले दरवाजों पर भी स्प्रे कर सकते हैं। इससे कीड़े घर के अंदर नहीं आएंगे और जो अंदर आ चुके हैं वो कीड़े स्प्रे छिड़कने से भाग जाएंगे।