1. आपने सफेद हंस तो जरुर देखा होगा, लेकिन क्या आपको पता है की हंस काले रंग का भी होता है जो की ऑस्ट्रेलिया में पाए जाते हैं।
2. कुल मिलाकर हंस पक्षियों की 6 अलग-अलग प्रजातियां हैं।
3. इनकी काले गर्दन वाली नस्ल भी होती है, जो की दक्षिण-अमेरिकी क्षेत्र में पाए जाते हैं।
4. हंस की अलग-अलग प्रजातियाँ दुनिया के लगभग हर क्षेत्र में पाए जाते हैं। लेकिन अफ्रीका और अंटार्कटिका ऐसी जगहें हैं जहाँ ये पक्षी नही पाए जाते।
5. हंस की अलग-अलग प्रजातियाँ दुनिया के लगभग हर क्षेत्र में पाए जाते हैं। लेकिन अफ्रीका और अंटार्कटिका ऐसी जगहें हैं जहाँ ये पक्षी नही पाए जाते।
6. हंस सबसे बड़े उड़ने वाले पक्षियों में से एक हैं। इनका वजन 15 किलो तक भी हो सकता है।
7. एक नर हंस का आकार और वजन मादा हंस की तुलना में अधिक होता है
8. क्या आपको पता है की हंस इस दुनिया के सबसे वफादार प्राणियों में से एक हैं।
9. आपने “दो हंसों का जोड़ा” कहते हुए किसी न किसी को जरुर सुना होगा, दरअसल दो हंसों के जोड़े को प्रेम का प्रतीक माना जाता है क्योंकि ये पक्षी अपने जीवनसाथी से बहुत प्रेम करते हैं और पूरी जिंदगीभर एक दुसरे का साथ देने की कोशिश करते हैं।
10. लेकिन कई बार यह भी देखा गया है इनके बीच तलाक भी हो जाता है और इसके बाद या जीवनसाथी की मौत हो जाने पर वे आगे की जिन्दगी के लिए दूसरा साथी ढूंढ लेते हैं।
11. एक रिसर्च के अनुसार इनके बीच तलाक होने की सम्भावना केवल 6% होती है
12. ये जीव बहुत ही कम उम्र लगभग 3-4 साल के होते हैं तब से ही प्रजनन करना शुरू कर देते हैं।
13. अगर अण्डों की बात करें तो उन्हें सेने के लिए इन्हें 35-45 दिन लगते हैं।
14. एक मादा हंस 3 से 9 अंडे तक दे सकती है।
15. इस पक्षी की याददाश्त बहुत तेज़ होती है।
16. हंस पक्षी दिखने में शांत होते हैं और पानी पर बहुत ही धीरे-धीरे तैरते हैं लेकिन हवा में ये 60 मील प्रति घंटे (95 किलोमीटर प्रति घंटा) की रफ़्तार से उड़ सकते हैं।
17. एक साथ कई सारे हंस जब समूह में उड़ते हैं तो वे एक वी-आकार में उड़ते हैं।
18. क्या आप जानते हैं शुरुआत में लोगों को यही लगता था की हंस सफ़ेद रंग के ही होते हैं। लेकिन 1636 में एंटोनी कैन नाम के एक डच नाविक ने ऑस्ट्रेलिया में पहली बार काले रंग के हंस को देखा।