Categories: Life Style

वजन कमी का स्वादिष्ट सफर: तरबूज या खरबूज?

New Delhi: गर्मी का सीजन वजन घटाने के लिए बेस्ट होता है। इस समय तरबूज, खरबूज, खीरा, ककड़ी और ऐसे कई फल आते हैं जिन्हें आप अपने रुटीन डाइट में शामिल कर सकते हैं। ये फल पानी से भरपूर होते हैं जो तेजी से वजन घटाने में मदद करते हैं। खासतौर से तरबूज खरबूज को डाइटिंग करने वाले लोग आसानी से खा सकते हैं। इससे आपकी वेट लॉस जर्नी काफी आसान हो जाएगी।

आइये जानते हैं न्यूट्रीशियन, वेट लॉस कोच और कीटो डाइटिशियन डॉक्टर स्वाति सिंह से कि वजन घटाने के लिए तरबूज या खरबूज क्या है बेहतर ऑप्शन?

वैसे तो तरबूज और खरबूज काफी हद तक एक जैसे फल ही होते हैं। दोनों में भरपूर फाइबर पाया जाता है और पानी की मात्रा बहुत ज्यादा होती है। डाइटिशियन स्वाति का कहना है कि तरबूज और खरबूज दोनों फल वजन घटाने में आपकी मदद सकते हैं। ये दोनों लो कैलोरी फ्रूट हैं जो फाइबर और पानी से भरे होते हैं।

जब अपनी मिड मील डाइट में इन फलों को शामिल करते हैं, तो इससे आपका पेट ज्यादा देर तक भरा रहता है। आपको जल्दी भूख नहीं लगती है और काफी देर कर क्रेविंग भी नहीं होती। 

तरबूज या खरबूज, वजन घटाने के लिए क्या है बेहतर?

अगर तरबूज और खरबूज की तुलना करें, तो तरबूज कैलोरी के मामले में कम होता है। करीब 100 ग्राम तरबूज में 25-30 कैलोरी होती हैं। इसलिए वजन घटाने के लिए तरबूज ज्यादा फायदेमंद होता है। वहीं करीब 100 ग्राम खरबूज 34 कैलोरी होती है। खरबूज थोड़ा ज्यादा मीठा होता है।

आप किसी भी वक्त अपने मिड स्नैक्स या शॉर्ट मील में तरबूज खरबूज खा सकते हैं। आप एक बार में 1 बड़ा बाउल फ्रूट खा सकते हैं।

वजन घटाने के लिए क्या करें?

ओवरऑल कैलोरी मेंटेन करनी पड़ती है। खाने में विटामिन और मिनरल्स से भरपूर चीजें शामिल करनी पड़ती है। आपको ऐसी चीजें शामिल करनी होती हैं जो मेटाबॉलिज्म को तेज बनाती हैं। इसके साथ ही एक कोई न कोई एक्सरसाइज पूरे दिन में जरूर करें। कोशिश करें कि पूरे दिन में आप 10 हजार कदम चलें।

तरबूज-खरबूज खाने के फायदे

सिर्फ तरबूज और खरबूज खाने से वजन कम नहीं होगा। हां ये जरूर है कि इससे आपकी ओवरऑल डाइट हेल्दी हो जाएगी। तरबूज खरबूज खाने से आपको विटामिन ए, विटामिन सी, मैग्नीशियम, पोटेशियम और मिनरल्स मिलते हैं। इससे शरीर को जरूरी न्यूट्रीएंट्स मिलते हैं जिससे आपको वजन घटाने में मदद मिलती है।

Tv10 India

Recent Posts

उत्तराखंड में शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव: मदरसा बोर्ड खत्म, नया प्राधिकरण गठित

देहरादून: उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड खत्म होगा, सरकार ने राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण गठित कर…

1 day ago

सीएम की समीक्षा बैठक के बाद बड़ा फैसला, निवेश प्रस्तावों की ग्राउंडिंग तेज होगी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि वैश्विक निवेशक सम्मेलन में हुए एमओयू के…

1 day ago

Mussoorie: प्रसिद्ध यात्रा लेखक पद्मश्री ह्यू गैंटज़र का निधन

मसूरी। प्रसिद्ध यात्रा लेखक और पद्मश्री सम्मानित ह्यू गैंटज़र का मंगलवार को 94 वर्ष की…

1 day ago

रेल बजट में उत्तराखंड को बड़ी राहत: 4,769 करोड़ रुपये से रफ्तार पकड़ेंगी परियोजनाएं

देहरादून: रेल बजट से उत्तराखंड को इस साल 4,769 करोड़ रुपये मिलेंगे। इससे ऋषिकेश-कर्णप्रयाग समेत…

2 days ago

Union Budget 2026: सीएम धामी ने केंद्रीय बजट को बताया ‘विकसित भारत’ का आधार

देहरादून | मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज संसद में पेश किए गए केंद्रीय बजट 2026-27…

4 days ago

मनरेगा से बेहतर वीबी जी रामजी योजना बेहतर, कांग्रेस का राम नाम का विरोध पुराना: रेखा

नानकमत्ता में वीबीजी रामजी योजना पर जिला सम्मेलन का आयोजनटीवी 10 इंडिया मीडिया नेटवर्कनानकमत्ता। कैबिनेट…

4 days ago