Categories: UTTARAKHAND

Rishikesh:नवनिर्वाचित सांसद अनिल बलूनी ने अपने परिवार के साथ गंगा पूजन किया

ऋषिकेश :भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता व उत्तराखंड की गढ़वाल लोकसभा सीट से नवनिर्वाचित सांसद अनिल बलूनी चुनाव जीतने के बाद बुधवार को ऋषिकेश पहुंचे। यहां उन्होंने त्रिवेणीघाट पहुंचकर धर्मपत्नी दीप्ति बलूनी और बच्चों के साथ मां गंगा की पूजा-अर्चना की। उन्होंने तीर्थ पुरोहित से अपने निर्वाचन प्रमाणपत्र का पूजन भी कराया।पूजा के बाद उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की जनता ने पांचों लोकसभा सीटों पर तीसरी बार भाजपा प्रत्याशियों को विजय दिलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत किया है। कहा कि निर्वाचन के बाद उन्होंने मां गंगा का पूजन कर गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र को देश का नंबर एक आदर्श संसदीय क्षेत्र बनाने का संकल्प लिया है।उन्होंने कहा कि मां गंगा के पूजन के साथ ही मैंने अपना कार्य शुरू कर दिया है। वोट मांगने के दौरान उन्होंने जनता से जितने भी वादे किए हैं, उन सभी वादों को पूरा करेंगे। इस दौरान भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विपिन कैंथुला भी मौजूद रहे।

Tv10 India

Recent Posts

क्या चारधाम में अब ‘शुद्धिकरण’ के बाद ही मिलेगी एंट्री? नियमों पर छिड़ा सियासी महाभारत

देहरादून: उत्तराखंड की विश्वप्रसिद्ध चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले ही 'प्रवेश नियमों' को लेकर प्रदेश…

1 hour ago

सियासत की भेंट चढ़ी आस्था? चारधाम में गैर-सनातनियों के प्रवेश पर छिड़ी नई बहस

देहरादून | देवभूमि उत्तराखंड के विश्वप्रसिद्ध चारधामों में प्रवेश को लेकर लिए गए मंदिर समितियों के…

1 hour ago

‘जन-जन की सरकार, चार साल बेमिसाल’: CM धामी आज परेड ग्राउंड से करेंगे भव्य कार्यक्रमों का आगाज़

देहरादून: उत्तराखंड में राज्य सरकार के कार्यकाल के चार वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण होने के उपलक्ष्य में…

1 hour ago

उत्तराखंड में मौसम का ‘येलो अलर्ट’: 5 जिलों में 50KM की रफ्तार से चलेगा तूफान, 27 मार्च तक बदला रहेगा मिजाज

देहरादून: उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र ने…

1 hour ago

कुंभ-2027 की तैयारी: हरिद्वार में अब ‘हेलीपैड’ वाला बनेगा नया कंट्रोल रूम, सुखी नदी पर बनेंगे दो आधुनिक पुल

हरिद्वार। हरिद्वार में 2027 में होने वाले कुंभ मेले की तैयारियों ने रफ्तार पकड़ ली है।…

22 hours ago

कुंभ-2027: हरिद्वार में 50.27 करोड़ के विकास कार्यों को मंजूरी, सीएम धामी ने दिए निर्माण में तेजी के निर्देश

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के समग्र विकास और आगामी कुंभ मेला-2027 की…

22 hours ago