Categories: Exclusive

अतुल सुभाष सुसाइड केस: आरोपी निकिता सिंघानिया और परिवार को कोर्ट से बड़ी राहत, मिली जमानत!

बेंगलुरु: एआई इंजीनियर अतुल सुभाष सुसाइड केस में मुख्य आरोपी निकिता सिंघानिया, उनकी मां निशा सिंघानिया और भाई अनुराग सिंघानिया को बेंगलुरु सिटी सिविल कोर्ट से जमानत मिल गई है। कोर्ट में दायर जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने इसका कड़ा विरोध किया, लेकिन कोर्ट ने आरोपियों को राहत दी।

गिरफ्तारी और आरोप

कर्नाटक पुलिस ने इस मामले में 15 दिसंबर 2014 को तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया था।

  • निकिता सिंघानिया, जो अतुल सुभाष की पत्नी हैं, को हरियाणा के गुरुग्राम से गिरफ्तार किया गया।
  • उनकी मां निशा और भाई अनुराग सिंघानिया को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से हिरासत में लिया गया।

तीनों पर आरोप है कि उन्होंने अतुल सुभाष को आत्महत्या के लिए उकसाया।

अभियोजन पक्ष का तर्क

अभियोजन पक्ष ने जमानत याचिका का विरोध करते हुए कहा कि तीनों आरोपियों के खिलाफ गंभीर आरोप हैं और उन्हें जमानत दिए जाने से मामले की जांच प्रभावित हो सकती है। हालांकि, कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलीलों को सुनने के बाद आरोपियों को जमानत देने का फैसला किया।

यह मामला अब भी चर्चा में है और आगे की जांच पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

Tv10 India

Recent Posts

केदारनाथ धाम: कड़ाके की ठंड और भारी बर्फबारी के बीच ‘अभेद्य कवच’ बने जवान, शून्य से नीचे तापमान में भी सुरक्षा चाक-चौबंद

रुद्रप्रयाग/केदारनाथ:विश्व प्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग केदारनाथ धाम में हालिया भारी बर्फबारी के बाद पूरी केदार घाटी…

3 hours ago

क्या चारधाम में अब ‘शुद्धिकरण’ के बाद ही मिलेगी एंट्री? नियमों पर छिड़ा सियासी महाभारत

देहरादून: उत्तराखंड की विश्वप्रसिद्ध चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले ही 'प्रवेश नियमों' को लेकर प्रदेश…

4 hours ago

सियासत की भेंट चढ़ी आस्था? चारधाम में गैर-सनातनियों के प्रवेश पर छिड़ी नई बहस

देहरादून | देवभूमि उत्तराखंड के विश्वप्रसिद्ध चारधामों में प्रवेश को लेकर लिए गए मंदिर समितियों के…

4 hours ago

‘जन-जन की सरकार, चार साल बेमिसाल’: CM धामी आज परेड ग्राउंड से करेंगे भव्य कार्यक्रमों का आगाज़

देहरादून: उत्तराखंड में राज्य सरकार के कार्यकाल के चार वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण होने के उपलक्ष्य में…

4 hours ago

उत्तराखंड में मौसम का ‘येलो अलर्ट’: 5 जिलों में 50KM की रफ्तार से चलेगा तूफान, 27 मार्च तक बदला रहेगा मिजाज

देहरादून: उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र ने…

4 hours ago

कुंभ-2027 की तैयारी: हरिद्वार में अब ‘हेलीपैड’ वाला बनेगा नया कंट्रोल रूम, सुखी नदी पर बनेंगे दो आधुनिक पुल

हरिद्वार। हरिद्वार में 2027 में होने वाले कुंभ मेले की तैयारियों ने रफ्तार पकड़ ली है।…

1 day ago