
क्या आपको लगता है कि बादाम सिर्फ सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं? अगर हां, तो यह खबर आपके लिए जरूरी है। बादाम में भले ही पोषक तत्व भरपूर हों, लेकिन जरूरत से ज्यादा सेवन आपकी सेहत पर नेगेटिव असर डाल सकता है।
👉 पेट की समस्याएं बढ़ा सकता है ज्यादा बादाम
रोज़ाना पांच-छह से ज्यादा बादाम खाने से गैस, ब्लोटिंग (पेट फूलना), और अपच जैसी गट हेल्थ से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। इसमें मौजूद फाइबर और टैनिन की अधिकता पाचन तंत्र को प्रभावित कर सकती है।
👉 बढ़ सकता है मोटापा
बादाम में कैलोरी की मात्रा ज्यादा होती है। जरूरत से ज्यादा सेवन आपकी वेट लॉस जर्नी को प्रभावित कर सकता है और वजन बढ़ने की संभावना भी बढ़ जाती है।
✅ कितनी मात्रा है सही?
एक दिन में 4 से 6 भीगे हुए बादाम खाना फायदेमंद माना जाता है। इन्हें रातभर पानी में भिगोकर सुबह छीलकर खाना सेहत के लिए ज्यादा असरदार होता है।
⚠️ नोट: यह जानकारी सामान्य जनहित में दी गई है। किसी भी हेल्थ टिप को अपनाने से पहले डॉक्टर की सलाह अवश्य लें।