चमोली/देहरादून: विश्व प्रसिद्ध बदरीनाथ मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़ आ गया है। मामले के आरोपी प्रमोद नौटियाल की मां हेमलता नौटियाल ने बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) में सूचना का अधिकार (RTI) अधिनियम के तहत 11 बिंदुओं पर सूचना मांगी है। इस आरटीआई के दाखिल होते ही मंदिर समिति के अधिकारियों में हलचल तेज हो गई है।
हेमलता नौटियाल द्वारा दाखिल RTI में बीकेटीसी के वैयक्तिक सहायक (PA) की नोटों की गणना (Counting) और प्रोटोकॉल ड्यूटी को लेकर गंभीर सवाल उठाए गए हैं।
RTI में बीकेटीसी में संविदा (Contract) पर कार्यरत विधि अधिकारी (Law Officer) की नियुक्ति प्रक्रिया को भी कटघरे में खड़ा किया गया है:
आरोपी की मां द्वारा बीकेटीसी के अधिकारियों की भूमिका और कार्यप्रणाली को लेकर 11 बिंदुओं पर मांगी गई जानकारी से समिति के भीतर हड़कंप का माहौल है।
इस पूरे मामले पर बीकेटीसी के सूचना अधिकारी राजन नैथानी ने आरटीआई आवेदन मिलने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आरटीआई के तहत जो भी सूचनाएं मांगी गई हैं, उन्हें नियमानुसार और तय समय सीमा के भीतर आवेदक को उपलब्ध कराया जाएगा।
शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत देहरादून :सैन्य बहुल राज्य उत्तराखंड में बेटियों की सेना में…
लखपति दीदी योजना - फोटो : AI Generated देहरादून: उत्तराखंड में धामी सरकार की 'लखपति दीदी…
टिहरी में कांग्रेस का विरोध-प्रदर्शन. देहरादून/हल्द्वानी: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के हल्द्वानी दौरे…
रुद्रप्रयाग में निकाली गई तिरंगा यात्रा. रुद्रप्रयाग/मसूरी: स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में गुरुवार (13 अगस्त)…
नैनीताल | उत्तराखंड में लंबे समय से लंबित लोकायुक्त की नियुक्ति के मामले में नैनीताल हाईकोर्ट…
नैनीताल/देहरादून | उत्तराखंड सरकार ने एक बड़ा प्रशासनिक निर्णय लेते हुए उत्तराखंड उच्च न्यायालय (High Court)…