यमुनोत्री (उत्तराखंड):चारधाम यात्रा के पहले प्रमुख तीर्थधाम यमुनोत्री में आस्था की जबरदस्त लहर देखने को मिली। बीते एक महीने में लगभग 3.29 लाख श्रद्धालुओं ने यमुना नदी के तप्त कुंड में डुबकी लगाई और मां यमुना की पूजा-अर्चना कर दर्शन किए।
इस दौरान यमुनोत्री मंदिर समिति को दान पात्र और रसीद बुक के माध्यम से 23 लाख रुपये से अधिक की आय हुई है। मंदिर समिति के अध्यक्ष एवं एसडीएम बृजेश कुमार तिवारी के अनुसार, इस वर्ष चारधाम यात्रा बेहतर और सुव्यवस्थित तरीके से संचालित हो रही है, जिससे न सिर्फ श्रद्धालुओं की संख्या में इज़ाफा हुआ, बल्कि मंदिर समिति की आय में भी उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है।
हालांकि, कुल मिलाकर इस साल चारधाम यात्रा के पहले महीने में श्रद्धालुओं की संख्या में पिछले वर्ष की तुलना में 12% की गिरावट आई है। एसडीसी फाउंडेशन द्वारा किए गए दो वर्षों के तुलनात्मक आंकड़ों के विश्लेषण में यह तथ्य सामने आया है।
इन आंकड़ों से स्पष्ट है कि गंगोत्री में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की गई, जबकि बदरीनाथ में सबसे कम।
रुद्रप्रयाग/केदारनाथ:विश्व प्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग केदारनाथ धाम में हालिया भारी बर्फबारी के बाद पूरी केदार घाटी…
देहरादून: उत्तराखंड की विश्वप्रसिद्ध चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले ही 'प्रवेश नियमों' को लेकर प्रदेश…
देहरादून | देवभूमि उत्तराखंड के विश्वप्रसिद्ध चारधामों में प्रवेश को लेकर लिए गए मंदिर समितियों के…
देहरादून: उत्तराखंड में राज्य सरकार के कार्यकाल के चार वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण होने के उपलक्ष्य में…
देहरादून: उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र ने…
हरिद्वार। हरिद्वार में 2027 में होने वाले कुंभ मेले की तैयारियों ने रफ्तार पकड़ ली है।…