Categories: UTTARAKHAND

चारधाम यात्रा: उत्तराखंड में श्रद्धालुओं की संख्या 10 लाख पार, केदारनाथ धाम में सबसे अधिक श्रद्धालु ने किए दर्शन

गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडेय

देहरादून:चारधाम में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं का आंकड़ा 10 लाख पार हो गया है। शुरुआती 15 दिनों में ही श्रद्धालुओं ने यह रिकॉर्ड बनाया है। प्रशासन के अनुसार, 10 से 24 मई तक बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम में 10.30 लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। इनमें केदारनाथ धाम में सबसे अधिक 4.47 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने कहा कि चारधाम यात्रा में आने वाले तीर्थ यात्रियों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। बिना पंजीकरण के यात्रा नहीं करने दी जाएगी। इस पर सख्ती बरती जा रही है। यात्रा मार्गों और धामों में भीड़ प्रबंधन के लिए आवश्यकता पड़ने पर एनडीआरएफ और आईटीबीपी की मदद ली जाएगी। ट्रांजिट कैंप ऋषिकेश में तीन चार दिन के भीतर बिना पंजीकरण के रोके गए तीर्थ यात्रियों का बैकलॉग खत्म हो जाएगा। शुक्रवार को मीडिया सेंटर में प्रेसवार्ता में गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने कहा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा कर रहे हैं। तीर्थ यात्रियों की सुरक्षित यात्रा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। यात्रियों को यदि किसी स्थान पर ठहराया जा रहा है तो वहां पर उन्हें सभी आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

सफाई व्यवस्था की हर दो घंटे में रिपोर्ट 
चारधाम यात्रा के लिए ऋषिकेश और हरिद्वार में एक सप्ताह से रुके यात्रियों का पंजीकरण कर यात्रा पर भेजा जा रहा है। ऋषिकेश में 7500 लोग रुके हैं। उन्हें भी तीन से चार दिन में भेजा जाएगा। चारों धाम में यात्रा सुचारू रूप से चल रही है।

यात्रा व्यवस्थाओं को बेहतर करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। धामों में साफ-सफाई व्यवस्था की निगरानी के लिए दो अधिकारियों की तैनाती की गई है। ठहराव वाले स्थानों पर स्पेशल सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती करने के निर्देश दिए गए। सेक्टर मजिस्ट्रेट सफाई व्यवस्था की हर दो घंटे में रिपोर्ट भेजेंगे

फर्जी पंजीकरण करने में 13 मुकदमे दर्ज

चारधाम यात्रा के लिए फर्जी पंजीकरण करने में टूर ऑपरेटरों के खिलाफ 13 मुकदमे दर्ज किए गए। इसमें ऋषिकेश में तीन, हरिद्वार में एक और रुद्रप्रयाग में नौ एफआईआर दर्ज की गई। सरकार की ओर से सख्त निर्देश दिए गए कि बिना रजिस्ट्रेशन और रजिस्ट्रेशन की तय तिथि से पहले यात्रा किसी भी दशा में नहीं करने दी जाएगी।

Tv10 India

Recent Posts

महाकुंभ 2027 की तैयारी: 50 करोड़ से हाईटेक होगा हरिद्वार का मेला नियंत्रण भवन, 1500 कैमरों से होगी चप्पे-चप्पे की निगरानी

न्यूज बुलेट्स (Highlights): बजट: मेला नियंत्रण भवन विस्तार के लिए ₹50 करोड़ स्वीकृत। तकनीक: 1500 कैमरों वाला…

17 hours ago

काशीपुर के चैती मेले में घोड़ों का बाजार: 10 लाख का घोड़ा बना आकर्षण, सुल्ताना डाकू और फूलन देवी की यादें हुईं ताजा

न्यूज हाइलाइट्स (Focus Box): आयोजन: मां बाल सुंदरी देवी मंदिर परिसर, काशीपुर। मुख्य आकर्षण: 10 लाख रुपये…

17 hours ago

टीबी उन्मूलन में उधम सिंह नगर का जलवा: राज्य में पाया दूसरा स्थान, राज्यपाल ने सीएमओ को किया सम्मानित

खबर के मुख्य बिंदु (Highlight Box): स्थान: उत्तराखंड राज्य में उधम सिंह नगर को मिला दूसरा…

18 hours ago

धामी कैबिनेट के बड़े फैसले: ‘वीर उद्यमी योजना’ को हरी झंडी, पुलिस भर्ती में युवाओं को फिर मिलेगा मौका; 16 प्रस्तावों पर लगी मुहर

देहरादून: उत्तराखंड में मंत्रिमंडल विस्तार के बाद आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में पहली…

23 hours ago

बड़ा बदलाव: 1 अप्रैल 2026 से बदल जाएगा ऑनलाइन पेमेंट का तरीका, अब सिर्फ OTP के भरोसे नहीं होगा लेनदेन; RBI के कड़े नियम लागू

नई दिल्ली: भारत में डिजिटल लेनदेन की बढ़ती रफ़्तार के साथ-साथ शातिर होते साइबर अपराधियों पर…

23 hours ago

चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से: 10 लाख रजिस्ट्रेशन के साथ नया रिकॉर्ड बनाने की तैयारी, CM धामी बोले- ‘हर एक श्रद्धालु को कराएंगे दर्शन’

देहरादून: उत्तराखंड की विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा का बिगुल बज चुका है। आगामी 19 अप्रैल को गंगोत्री और…

24 hours ago