Categories: Life Style

व्रत में चटकारे: हरी चटनी के साथ बनाएं कुरकुरी आलू चाट, बेहद आसान रेसिपी!

नई दिल्ली: व्रत के दौरान सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली चीजों में आलू का नाम सबसे ऊपर आता है। आलू को फलाहार में शामिल किया जाता है, और लोग इसे कई रूपों में बड़े चाव से खाते हैं जैसे आलू का हलवा, आलू का रायता, आलू के चिप्स, और आलू की खीर। अगर आप आलू से कुछ नया और स्वादिष्ट ट्राई करना चाहते हैं, तो क्रिस्पी आलू चाट आपके लिए परफेक्ट विकल्प है। यह चटपटी चाट आपके टेस्ट बड्स को ताजगी से भर देगी।

इस आलू की चाट का स्वाद और भी बेहतरीन बनाने के लिए इसे हरी चटनी के साथ खाएं। गरमागरम आलू की चाट और ताज़ा हरी चटनी का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाएगा। आइए जानें कैसे बनाते हैं यह स्वादिष्ट आलू चाट, जिसे आप सावन के सोमवार व्रत में जरूर ट्राई करें।

  1. आप इसके लिए 2 बड़े साइज के कच्चे आलू लेकर छील लें और उन्हें धोकर पानी में डाल दें।
  2. अब आलू को बड़े टुकड़ों में चाट की तरह काट लें आप इन्हें किसी कॉटन के कपड़े पर फैला दें।
  3. आलू को कपड़े से पोंछ लें और अब इन्हें व्रत के लिए घी में फाई कर लें।
  4. घी गर्म होने पर सारे आलू डाल दें और गैस की फ्लेम को मीडिय से हाई करते रहें।
  5. आलू को गोल्डन होने तक अच्छी तरह से फ्राई कर लें जिससे अंदर से भी पक जाए।
  6. आलू के पकने पर उन्हें निकाल लें और ऐसे खुला ही रहने दें। अब इसमें हरी मिर्च और अदरक के छल्ले डाल दें।
  7. आलू में हरे धनिया की चटनी डाल दें और भुना जीरा, नमक, चाट मसाला, थोड़ा गरम मसाला डाल दें।
  8. आप इसमें इमली या आम से बनी मीठी चटनी भी डाल सकते हैं और सारी चीजों को मिला दें।
  9. सर्व करते वक्त इसके ऊपर नींबू का रस निचोड़ दें और व्रत में मजे से खाएं ये टेस्टी और क्रिस्पी आलू चाट।
  10. आप इसे नॉर्मल बना रहे हैं तो थोड़ा प्याज और लाल मिर्च भी इसमें मिला सकते हैं।
  11. व्रत में हरे धनिया की चटनी बनाने के लिए आप हरी मिर्च, सेंधा नमक और जीरा का इस्तेमाल करें।
  12. अगर आप व्रत में टमाटर खाते हैं तो चटनी में भी टमाटर डालकर बना सकते हैं।
Tv10 India

Recent Posts

कुंभ-2027 की तैयारी: हरिद्वार में अब ‘हेलीपैड’ वाला बनेगा नया कंट्रोल रूम, सुखी नदी पर बनेंगे दो आधुनिक पुल

हरिद्वार। हरिद्वार में 2027 में होने वाले कुंभ मेले की तैयारियों ने रफ्तार पकड़ ली है।…

20 hours ago

कुंभ-2027: हरिद्वार में 50.27 करोड़ के विकास कार्यों को मंजूरी, सीएम धामी ने दिए निर्माण में तेजी के निर्देश

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के समग्र विकास और आगामी कुंभ मेला-2027 की…

20 hours ago

उत्तराखंड: चीन सीमा की ‘नीती घाटी’ में गूँजेगी धावकों की पदचाप, पहली बार होगा अंतरराष्ट्रीय ‘नीती एक्ट्रीम अल्ट्रा रन’

जोशीमठ: उत्तराखंड का पर्यटन विभाग राज्य के सीमांत क्षेत्रों को साहसिक पर्यटन (एडवेंचर टूरिज्म) के…

21 hours ago

उत्तराखंड में कुदरत का कहर: बारिश से दरके पहाड़, बदरीनाथ-गंगोत्री समेत कई हाईवे बंद

सार : तीन दिन की बर्फबारी के बाद हालांकि आज धूप खिली है, लेकिन रास्ते…

2 days ago

उत्तराखंड के 5 जिलों में हिमस्खलन का अलर्ट: उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में ‘डेंजर लेवल-3’, प्रशासन को अलर्ट रहने के निर्देश

राज्य के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी और हिमस्खलन की आशंका जताई गई है। उत्तरकाशी,…

2 days ago

धामी का ‘मिशन 2027’: मंत्रिमंडल विस्तार के साथ ही साफ हुआ भाजपा का चेहरा, चुनाव से पहले भरी कैबिनेट

देहरादून। चार साल के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार उत्तराखंड की धामी सरकार का मंत्रिमंडल पूरी…

2 days ago