देहरादून: उत्तराखंड में विकास की गति को नई ऊंचाई देने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य की बड़ी और महत्वाकांक्षी परियोजनाओं को लेकर केंद्र से सहयोग मांगा। सीएम ने विशेष रूप से टनकपुर-बागेश्वर रेल परियोजना को मंजूरी देने और इसके पूर्ण वित्तीय व्यय का भार केंद्र सरकार द्वारा उठाने का आग्रह किया। साथ ही, प्रदेश के विकास में पीएम मोदी के नेतृत्व और मार्गदर्शन के लिए जनता की ओर से आभार भी व्यक्त किया।
सीएम ने बताया कि राज्य में भू-तापीय ऊर्जा के दोहन के लिए आइसलैंड दूतावास के सहयोग से एक एमओयू तैयार है। इसके लिए केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों से जरूरी मंजूरी मिल चुकी है। उन्होंने इस परियोजना के लिए तकनीकी और वित्तीय सहयोग प्रदान करने का आग्रह किया।
प्रदेश के ऋषिकेश, हरिद्वार, देहरादून, चंपावत, लालकुआं, हल्द्वानी, काठगोदाम और मसूरी जैसे प्रमुख शहरों में बाईपास बनाने के प्रस्ताव सड़क परिवहन मंत्रालय को भेजे गए हैं। सीएम ने इन प्रस्तावों को जल्द मंजूरी देने की अपील की। इसके अलावा देहरादून रिंग रोड और मानसखंड प्रोजेक्ट पर भी चर्चा की गई।
ऋषिकेश को रिवर राफ्टिंग में आईकॉनिक सिटी के रूप में चयनित करने पर सीएम ने प्रधानमंत्री का आभार जताया और इसे प्रदेश के पर्यटन विकास में अहम कदम बताया।
मुख्यमंत्री धामी की यह मुलाकात उत्तराखंड के लिए महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं को धरातल पर लाने के प्रयासों को बल देने वाली है। उन्होंने राज्य की भौगोलिक चुनौतियों और सीमित संसाधनों के बावजूद केंद्र से मजबूत सहयोग की उम्मीद जताई है। इससे राज्य की योजनाओं को गति मिलने की संभावना है।
रुद्रप्रयाग/केदारनाथ:विश्व प्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग केदारनाथ धाम में हालिया भारी बर्फबारी के बाद पूरी केदार घाटी…
देहरादून: उत्तराखंड की विश्वप्रसिद्ध चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले ही 'प्रवेश नियमों' को लेकर प्रदेश…
देहरादून | देवभूमि उत्तराखंड के विश्वप्रसिद्ध चारधामों में प्रवेश को लेकर लिए गए मंदिर समितियों के…
देहरादून: उत्तराखंड में राज्य सरकार के कार्यकाल के चार वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण होने के उपलक्ष्य में…
देहरादून: उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र ने…
हरिद्वार। हरिद्वार में 2027 में होने वाले कुंभ मेले की तैयारियों ने रफ्तार पकड़ ली है।…