UTTARAKHAND

उत्तराखंड: प्रेमचंद अग्रवाल के इस्तीफे के बाद सीएम धामी के पास वित्त समेत कई मंत्रालयों की जिम्मेदारी

देहरादून: प्रेमचंद अग्रवाल का इस्तीफा आज राज्यपाल ने मंजूर कर लिया है. मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने इससे जुड़ा आदेश जारी किया है. जिसमें लिखा गया है कि प्रेमचंद अग्रवाल को आवंटित विभाग सीएम धामी के पास रहेंगे. सीएम धामी अतिरिक्त प्रभार के रूप में वित्त विभाग देखेंगे.

बता दें बीते रोज धामी कैबिनेट में मंत्री रहे प्रेमचंद अग्रवाल ने पहाड़ विवाद के बाद इस्तीफा दे दिया. जिसके बाद धामी कैबिनेट में एक और मंत्रिपद खाली गया है. प्रेमचंद अग्रवाल के पास धामी कैबिनेट में वित्त मंत्री के साथ ही संसदीय कार्यमंत्री जैसी बड़ी जिम्मेदारी थी. उनके इस्तीफे के बाद सीएम धामी ही इन विभागों को संभालेंगे.

बता दें बता दें बीते दिनों प्रेमचंद अग्रवाल ने विधानसभा सत्र के दौरान दिए विवादित बयान दिया था. जिसके बाद से ही प्रदेश की सियासत गर्म हो गई थी. उनके विवादित बयान के बाद से ही विपक्षी पार्टियां लगातार बीजेपी के साथ ही धामी सरकार पर हमलावर हो गई. प्रदेश भर में विरोध की आवाजें उठने लगी.इस पूरे मामले को जहां विपक्षी दल के साथ ही दूसरे राजनीतिक संगठनों ने इस मुद्दे पर मुखरता से हल्ला बोला. प्रदेशभर में इसे लेकर प्रदर्शन हुये. जिससे बीजेपी बैकफुट पर दिखाई दी. जिसके बाद आज उन्होंने भावुक होकर इस्तीफा दिया. उनके इस्तीफे के बाद वित्त समेत दूसरे विभाग खाली हो गये थे. जिनका अतिरिक्त प्रभार सीएम धामी ने लिया है.

Tv10 India

Recent Posts

कुंभ-2027 की तैयारी: हरिद्वार में अब ‘हेलीपैड’ वाला बनेगा नया कंट्रोल रूम, सुखी नदी पर बनेंगे दो आधुनिक पुल

हरिद्वार। हरिद्वार में 2027 में होने वाले कुंभ मेले की तैयारियों ने रफ्तार पकड़ ली है।…

9 hours ago

कुंभ-2027: हरिद्वार में 50.27 करोड़ के विकास कार्यों को मंजूरी, सीएम धामी ने दिए निर्माण में तेजी के निर्देश

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के समग्र विकास और आगामी कुंभ मेला-2027 की…

9 hours ago

उत्तराखंड: चीन सीमा की ‘नीती घाटी’ में गूँजेगी धावकों की पदचाप, पहली बार होगा अंतरराष्ट्रीय ‘नीती एक्ट्रीम अल्ट्रा रन’

जोशीमठ: उत्तराखंड का पर्यटन विभाग राज्य के सीमांत क्षेत्रों को साहसिक पर्यटन (एडवेंचर टूरिज्म) के…

9 hours ago

उत्तराखंड में कुदरत का कहर: बारिश से दरके पहाड़, बदरीनाथ-गंगोत्री समेत कई हाईवे बंद

सार : तीन दिन की बर्फबारी के बाद हालांकि आज धूप खिली है, लेकिन रास्ते…

1 day ago

उत्तराखंड के 5 जिलों में हिमस्खलन का अलर्ट: उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में ‘डेंजर लेवल-3’, प्रशासन को अलर्ट रहने के निर्देश

राज्य के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी और हिमस्खलन की आशंका जताई गई है। उत्तरकाशी,…

1 day ago

धामी का ‘मिशन 2027’: मंत्रिमंडल विस्तार के साथ ही साफ हुआ भाजपा का चेहरा, चुनाव से पहले भरी कैबिनेट

देहरादून। चार साल के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार उत्तराखंड की धामी सरकार का मंत्रिमंडल पूरी…

1 day ago