UTTARAKHAND

उत्तराखंड परिवहन को मिली नई रफ्तार, 112 नई बसों को सीएम धामी ने दिखाई हरी झंडी

देहरादून: नए साल के मौके पर उत्तराखंड के सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को एक नई मजबूती मिली है।गुरुवार को देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड परिवहन निगम (UTC) के बेड़े में 112 नई बसों को शामिल किया। मुख्य सेवक सदन में आयोजित एक कार्यक्रम में सीएम धामी ने इन बसों को हरी झंडी दिखाकर विभिन्न मार्गों के लिए रवाना किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने कहा, “नए साल पर यह खुशी और गर्व की बात है कि परिवहन निगम के बेड़े में नई बसें शामिल हुई हैं।इससे हमारे राज्य का ट्रांसपोर्ट सिस्टम और मज़बूत होगा और देश भर से राज्य में आने वाले यात्रियों के लिए सुविधा होगी।”

निगम के बेड़े में शामिल की गई इन 112 बसों में 100 साधारण बसें, 10 वातानुकूलित (AC) और दो लग्जरी वोल्वो बसें हैं। ये सभी बसें आधुनिक तकनीक से लैस हैं, जिनसे यात्रियों का सफर पहले से ज्यादा सुरक्षित, सुविधाजनक और आरामदायक होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का फोकस एक सुरक्षित और सुदृढ़ सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था पर है।

मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड की कठिन भौगोलिक परिस्थितियों का जिक्र करते हुए कहा कि राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में बसें ही परिवहन की लाइफलाइन हैं।उन्होंने कहा कि सरकार का संकल्प है कि राज्य के हर कोने को बस सेवा से जोड़ा जाएगा। इन नई बसों के आने से चार धाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को भी काफी सहूलियत होगी।

इस कार्यक्रम के दौरान यह भी जानकारी दी गई कि परिवहन निगम 20 वर्षों में पहली बार घाटे से उबरकर 56 करोड़ रुपये के मुनाफे में पहुंचा है। सीएम धामी ने निगम के कर्मचारियों को कठिन परिस्थितियों में काम करने के लिए सराहा और कहा कि सरकार उनके हितों का ध्यान रख रही है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने परिवहन निगम की स्मारिका ‘अनवरत’ का विमोचन भी किया और उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित किया।

Tv10 India

Recent Posts

देहरादून: सीएम धामी ने बल्लूपुर चौक पर थामी झाड़ू, बोले- ‘बिना जनभागीदारी के संभव नहीं पूर्ण स्वच्छता’

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को राजधानी देहरादून के बल्लूपुर चौक पर आयोजित विशेष…

6 hours ago

उत्तराखंड मौसम: मैदानों में बढ़ेगी तपिश, पहाड़ों में 16 अप्रैल से बारिश के आसार; चारधाम में अभी भी ‘माइनस’ में पारा

देहरादून: उत्तराखंड मौसम विज्ञान केंद्र ने प्रदेश के लिए शनिवार तक का मौसम पूर्वानुमान जारी कर…

6 hours ago

नैनीताल: खेलते-खेलते काल बन गया लोहे का गेट, 5 साल की मासूम की दर्दनाक मौत; परिवार में मचा कोहराम

रामनगर (नैनीताल): उत्तराखंड के नैनीताल जिले के कालाढूंगी क्षेत्र से एक बेहद दुखद और रूह कंपा…

7 hours ago

देहरादून अलर्ट: 14 अप्रैल को पीएम मोदी का दौरा, एक्सप्रेसवे का उद्घाटन और जनसभा; घर से निकलने से पहले देख लें नया ट्रैफिक प्लान

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में मंगलवार, 14 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भव्य कार्यक्रम…

7 hours ago

नशामुक्त उत्तराखंड के लिए हल्द्वानी में ‘रन फॉर अवेयरनेस’: सीएम धामी ने कहा- ‘नशा एक साइलेंट वार, युवा शक्ति को बचाना है’

हल्द्वानी (नैनीताल): मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को हल्द्वानी के एमबी इंटर कॉलेज मैदान से…

23 hours ago

PM मोदी का 14 अप्रैल को दून दौरा: CM धामी ने जसवंत ग्राउंड और डाट काली मंदिर में तैयारियों का लिया जायजा, दिए सख्त निर्देश

देहरादून: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 14 अप्रैल को प्रस्तावित उत्तराखंड दौरे को ऐतिहासिक और सफल बनाने…

23 hours ago