
देहरादून। पूरे देश में धूम मचा रहे “आ रहे भगवान…” की लेखिका प्राची कंडवाल ने रविवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट कर उन्हें अपनी काव्य रचना की प्रति दी। मुख्यमंत्री धामी ने उनकी रचना की तारीफ की। साथ ही शुभकामनाएं भी दी।
मालूम हो कि उनकी काव्य रचना ने देशभर में धमाल मचा रखा है। इसे बॉलीवुड सिंगर जुबिन नौटियाल ने अपनी आवाज दी है।
इस दौरान लेखिका के पति प्रदेश के सुप्रसिद्ध गेस्ट्रो सर्जन डॉ. विपुल कंडवाल, राजपुर विधायक खजान दास भी मौजूद रहे।