Categories: Exclusive

25 जून को मनाया जाएगा ‘संविधान हत्या दिवस’: मोदी सरकार का ऐतिहासिक ऐलान

नई दिल्ली: मोदी सरकार ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए 25 जून को ‘संविधान हत्या दिवस’ के रूप में घोषित किया है। इस संदर्भ में केंद्र सरकार की ओर से एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की गई है। 25 जून 1975 को देश में आपातकाल लागू किया गया था। इस महत्वपूर्ण घोषणा की जानकारी स्वयं गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा की।

गृह मंत्री अमित शाह ने अपनी पोस्ट में लिखा, “प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार का यह निर्णय उन लाखों लोगों के संघर्ष को सम्मानित करने के लिए है, जिन्होंने तानाशाही सरकार की असंख्य यातनाओं और उत्पीड़नों का सामना करते हुए लोकतंत्र को पुनर्जीवित करने के लिए अदम्य साहस दिखाया। ‘संविधान हत्या दिवस’ प्रत्येक भारतीय के भीतर लोकतंत्र की रक्षा और व्यक्तिगत स्वतंत्रता की अमर ज्योति को प्रज्वलित रखेगा, ताकि कांग्रेस जैसी कोई भी तानाशाही मानसिकता भविष्य में दोबारा जन्म न ले सके।”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अपने सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर गृह मंत्री अमित शाह की पोस्ट को साझा करते हुए लिखा, “25 जून को ‘संविधान हत्या दिवस’ के रूप में मनाना हमें उस काले दौर की याद दिलाएगा जब भारत के संविधान को कुचला गया था। यह दिन उन सभी वीरों को श्रद्धांजलि देने का भी है, जिन्होंने आपातकाल की ज्यादतियों के कारण अपार कष्ट सहे थे। आपातकाल भारतीय इतिहास का एक अंधकारमय अध्याय था।”

Tv10 India

Recent Posts

कुंभ-2027 की तैयारी: हरिद्वार में अब ‘हेलीपैड’ वाला बनेगा नया कंट्रोल रूम, सुखी नदी पर बनेंगे दो आधुनिक पुल

हरिद्वार। हरिद्वार में 2027 में होने वाले कुंभ मेले की तैयारियों ने रफ्तार पकड़ ली है।…

18 hours ago

कुंभ-2027: हरिद्वार में 50.27 करोड़ के विकास कार्यों को मंजूरी, सीएम धामी ने दिए निर्माण में तेजी के निर्देश

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के समग्र विकास और आगामी कुंभ मेला-2027 की…

18 hours ago

उत्तराखंड: चीन सीमा की ‘नीती घाटी’ में गूँजेगी धावकों की पदचाप, पहली बार होगा अंतरराष्ट्रीय ‘नीती एक्ट्रीम अल्ट्रा रन’

जोशीमठ: उत्तराखंड का पर्यटन विभाग राज्य के सीमांत क्षेत्रों को साहसिक पर्यटन (एडवेंचर टूरिज्म) के…

18 hours ago

उत्तराखंड में कुदरत का कहर: बारिश से दरके पहाड़, बदरीनाथ-गंगोत्री समेत कई हाईवे बंद

सार : तीन दिन की बर्फबारी के बाद हालांकि आज धूप खिली है, लेकिन रास्ते…

2 days ago

उत्तराखंड के 5 जिलों में हिमस्खलन का अलर्ट: उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में ‘डेंजर लेवल-3’, प्रशासन को अलर्ट रहने के निर्देश

राज्य के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी और हिमस्खलन की आशंका जताई गई है। उत्तरकाशी,…

2 days ago

धामी का ‘मिशन 2027’: मंत्रिमंडल विस्तार के साथ ही साफ हुआ भाजपा का चेहरा, चुनाव से पहले भरी कैबिनेट

देहरादून। चार साल के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार उत्तराखंड की धामी सरकार का मंत्रिमंडल पूरी…

2 days ago