Categories: sports news

AFG vs BAN: सेमीफाइनल में पहुंचा अफगानिस्तान, साउथ अफ्रीका से होगा मुकाबला

नई दिल्ली: अफगानिस्तान ने बांग्लादेश को हराकर टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सेमीफाइनल में पहुंच गया है! इस जीत के साथ ही वह इतिहास रच दिया है, क्योंकि यह पहली बार है जब अफगानिस्तान ने इस टूर्नामेंट में सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई किया है. इस मैच में बारिश की वजह से खेलने में कठिनाई हुई, लेकिन अफगानिस्तानी बल्लेबाजों ने अपनी करिश्माई प्रदर्शन से जीत हासिल की। लिटन दास ने अंत तक लड़ते हुए 49 गेंदों पर 54 रन नॉटआउट बनाए, लेकिन बाकी बल्लेबाजों का साथ नहीं मिला। बांग्लादेश के लिए यह एक नाकामी रही, क्योंकि उन्होंने अपने लक्ष्य को पूरा नहीं किया.

राशिद खान की अगुवाई वाली अफगानिस्तान ने बांग्लादेश को 8 रनों से हरा दिया है. इस जीत के साथ ही अफगानिस्तान सेमीफाइनल में पहुंच गया है. वहीं, ऑस्ट्रेलिया का सेमीफाइनल खेलने का सपना टूट गया है. इस तरह भारत के अलावा अफगानिस्तान, इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका ने सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाई.

इस मैच में बारिश बार-बार दखल देती रही. इसके बाद डकवर्थ लुइस नियम के तहत बांग्लादेश को 19 ओवर में 114 रनों का लक्ष्य मिला, लेकिन बांग्लादेश 17.5 ओवर में 105 रनों पर ऑलआउट हो गया. बांग्लादेश के लिए ओपनर लिटन दास अंत तक जमे रहे, लेकिन जीत दिलाने में नाकाम रहे. लिटन दास ने 49 गेंदों पर 54 रन नॉटआउट बनाए. उन्होंने अपनी पारी में 5 चौके और 1 छक्का लगाया. लेकिन अन्य बल्लेबाजों का साथ नहीं मिला. बांग्लादेश के 9 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर सके.

राशिद खान और नवीन उल हक चमके

अफगानिस्तान के लिए कप्तान राशिद खान और नवीन उल हक ने सबसे ज्यादा 4-4 विकेट झटके. इसके अलावा फजलहक फारूखी और गुलब्दीन नइब को 1-1 कामयाबी मिली.

इससे पहले अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान की शुरूआत अच्छी रही. अफगानिस्तान के ओपनर रहमनुल्लाह गुरबाज और इब्राहिम जादरान ने 59 रन जोड़े. लेकिन इसके बाद नियमित अंतराल पर अफगान बल्लेबाज पवैलियन का रूख करते रहे. रहमनुल्लाह गुरबाज ने 55 गेंदों पर 43 रनों की पारी खेली. उन्होंने अपनी पारी में 3 चौके और 1 छक्का लगाया. वहीं, इब्राहिम जादरान ने 29 गेंदों पर 18 रनों का योगदान दिया. हालांकि, अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान ने आखिरी ओवरों में 10 गेंदों पर 19 रन बनाकर शानदार अंदाज में फिनिश किया. इस तरह अफगान टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 115 रनों का स्कोर बनाया.

बांग्लादेश के लिए रिशाद हौसेन सबसे कामयाब गेंदबाज रहे. रिशाद हौसेन ने 4 ओवर में 26 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किया. इसके अलावा तस्कीन अहमद और मुस्ताफिजुर रहमान को 1-1 कामयाबी मिली.

Tv10 India

Recent Posts

कुंभ-2027 की तैयारी: हरिद्वार में अब ‘हेलीपैड’ वाला बनेगा नया कंट्रोल रूम, सुखी नदी पर बनेंगे दो आधुनिक पुल

हरिद्वार। हरिद्वार में 2027 में होने वाले कुंभ मेले की तैयारियों ने रफ्तार पकड़ ली है।…

20 hours ago

कुंभ-2027: हरिद्वार में 50.27 करोड़ के विकास कार्यों को मंजूरी, सीएम धामी ने दिए निर्माण में तेजी के निर्देश

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के समग्र विकास और आगामी कुंभ मेला-2027 की…

20 hours ago

उत्तराखंड: चीन सीमा की ‘नीती घाटी’ में गूँजेगी धावकों की पदचाप, पहली बार होगा अंतरराष्ट्रीय ‘नीती एक्ट्रीम अल्ट्रा रन’

जोशीमठ: उत्तराखंड का पर्यटन विभाग राज्य के सीमांत क्षेत्रों को साहसिक पर्यटन (एडवेंचर टूरिज्म) के…

20 hours ago

उत्तराखंड में कुदरत का कहर: बारिश से दरके पहाड़, बदरीनाथ-गंगोत्री समेत कई हाईवे बंद

सार : तीन दिन की बर्फबारी के बाद हालांकि आज धूप खिली है, लेकिन रास्ते…

2 days ago

उत्तराखंड के 5 जिलों में हिमस्खलन का अलर्ट: उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में ‘डेंजर लेवल-3’, प्रशासन को अलर्ट रहने के निर्देश

राज्य के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी और हिमस्खलन की आशंका जताई गई है। उत्तरकाशी,…

2 days ago

धामी का ‘मिशन 2027’: मंत्रिमंडल विस्तार के साथ ही साफ हुआ भाजपा का चेहरा, चुनाव से पहले भरी कैबिनेट

देहरादून। चार साल के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार उत्तराखंड की धामी सरकार का मंत्रिमंडल पूरी…

2 days ago