UTTARAKHAND

बेटियों को मिला ‘सुरक्षा कवच’: ऊधमसिंहनगर में एचपीवी टीकाकरण अभियान का शंखनाद

रूद्रपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अजमेर, राजस्थान से राष्ट्रव्यापी सर्वाइकल कैंसर (एचपीवी) टीकाकरण अभियान के शुभारंभ के साथ ही ऊधमसिंहनगर जिले में भी इस जीवनरक्षक अभियान का भव्य आगाज हो गया है। जनपद में यह विशेष अभियान 31 मई 2026 तक संचालित किया जाएगा, जिसका लक्ष्य 14 से 15 वर्ष की बालिकाओं को इस गंभीर बीमारी से सुरक्षित करना है। इस मौके पर पूर्व राज्यमंत्री सुरेश परिहार, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक सक्सेना, स्वास्थ्य मंत्री के प्रतिनिधि अभिषेक सक्सेना, प्राचार्य उषा रावत, डॉ. एमके तिवारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी हिमांशु मस्युनी आदि थे।

प्रधानमंत्री के संबोधन का लाइव प्रसारण, दर्शकों ने देखा
पंडित राम सुमेर शुक्ल राजकीय मेडिकल कॉलेज में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के संबोधन का सजीव प्रसारण किया गया। जनप्रतिनिधियों और स्वास्थ्य अधिकारियों ने अभिभावकों से अपील की कि वे किसी भी भ्रांति में न आएं और अपनी बेटियों का टीकाकरण सुनिश्चित कराएं।

अभियान की मुख्य बातें:
लक्ष्य समूह: 14 से 15 वर्ष की आयु वर्ग की बालिकाएं।

टीकाकरण की अवधि: 28 फरवरी से 31 मई 2026 तक।

उपलब्ध डोज: जनपद को प्रथम चरण में 17,380 डोज प्राप्त हुई हैं।

सत्र स्थल: पूरे जिले में 16 विशेष सत्र स्थल (Session Sites) चिन्हित किए गए हैं।

विशेषज्ञों की राय
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. केके अग्रवाल ने बताया कि सर्वाइकल कैंसर का मुख्य कारण ‘ह्यूमन पैपिलोमा वायरस’ है। समय पर टीका लगवाने से भविष्य में इस जानलेवा बीमारी से प्रभावी बचाव संभव है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. डीपी सिंह ने आश्वस्त किया कि सभी केंद्रों पर कोल्ड चेन और प्रशिक्षित स्टाफ की पुख्ता व्यवस्था की गई है।

बालिकाओं में दिखा भारी उत्साह
अभियान के पहले दिन अंजलि, सलोनी, राधा, राधिका, प्रिया, नैना और पूनम जोशी सहित कई बालिकाओं ने टीका लगवाया। बालिकाओं ने अन्य साथियों से भी अपील करते हुए कहा, “यह टीका हमारे भविष्य की सुरक्षा के लिए है, सभी को आगे आना चाहिए।”

Tv10 India

Recent Posts

होली और रमजान पर हुड़दंगियों की खैर नहीं: एसएसपी अजय गणपति ने कड़े किए तेवर, जनपद में ‘हाई अलर्ट’ जारी

रुद्रपुर (ऊधमसिंहनगर): आगामी होली और होलिका दहन एवं रमजान के पर्व को शांतिपूर्ण व सुरक्षित…

5 hours ago

खेल भूमि बन रही देवभूमि: धामी

गांधी फुटबॉल मैदान लोहियाहेड में खुला ओपन जिम, सीएम ने फीता काटटीवी 10 इंडिया मीडिया…

6 hours ago

मां पूर्णागिरि मेले का CM धामी ने किया शुभारंभ: बोले- मंदिर को दिव्य बनाएंगे; 15 जून तक चलेगा उत्तर भारत का प्रसिद्ध मेला

खबर का सार:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टनकपुर में मां पूर्णागिरि मेले का उद्घाटन किया।…

1 day ago

बदरीनाथ मास्टर प्लान: डीएम की सख्त चेतावनी- काम में लापरवाही मिली तो कार्यदायी एजेंसी पर होगी कार्रवाई

होली के बाद फिर पकड़ेगी रफ्तार: व्यावसायिक भवनों के आवंटन के निर्देश, निर्माण स्थलों पर…

2 days ago

Amalaki Ekadashi 2026: 27 फरवरी को है आमलकी एकादशी, जानें शुभ मुहूर्त, व्रत कथा और आंवले के पेड़ की पूजा का महत्व

नई दिल्ली: हिंदू धर्म में एकादशी व्रत का विशेष महत्व है, और फाल्गुन मास के…

3 days ago