Categories: UTTARAKHAND

ब्रह्मलीन स्वामी पायलट बाबा के उत्तराधिकारी की घोषणा, जापान की शिष्या कैवल्या संभालेंगी पदभार

हरिद्वार: श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़े के वरिष्ठ महामण्डलेश्वर ब्रह्मलीन स्वामी पायलट बाबा के उत्तराधिकारी की घोषणा कर दी गई है।

पायलट बाबा की जापान निवासी शिष्या योगमाता साध्वी कैवल्या देवी (केको आईकोवा) को उनके उत्तराधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है। उन्हें पायलट बाबा आश्रम ट्रस्ट का अध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा, उनकी दो अन्य शिष्याओं महामंडलेश्वर साध्वी चेतनानंद गिरि और साध्वी श्रद्धा गिरि को महामंत्री पद पर नियुक्त किया गया है।

यह घोषणा शुक्रवार को कनखल स्थित पायलट बाबा आश्रम में की गई, जहां जूना अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक श्रीमहंत हरिगिरि महाराज ने इस महत्वपूर्ण निर्णय की जानकारी दी। इस अवसर पर पायलट बाबा आश्रम ट्रस्ट, श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़ा, और अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद से संबंधित कई संत श्रीमहंत, महंत और महामंडलेश्वर उपस्थित थे।

श्रीमहंत हरिगिरि की इस घोषणा के साथ ही पायलट बाबा के उत्तराधिकारी को लेकर चल रही तमाम अटकलों पर विराम लग गया है।

Tv10 India

Recent Posts

हरिद्वार में कांवड़िए के भेष में चेन स्नेचिंग करने वाले दो शातिर गिरफ्तार; महिला से लूटी सोने की चेन बरामद

5-6 दिन तक हरिद्वार में रहकर की थी रेकी; यूपी का कुख्यात बदमाश और दिल्ली…

5 hours ago

‘बजट नहीं है तो बंद कर दें योजना…’ नंदा गौरा योजना पर हाईकोर्ट की सरकार को कड़ी फटकार

12वीं पास छात्राओं को 51-51 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि न मिलने पर जताई नाराजगी;…

5 hours ago

वंदे मातरम् पर भाजपा का कांग्रेस पर तीखा प्रहार: ‘राष्ट्रगीत के सम्मान से ज्यादा कांग्रेस को अपने वोट बैंक की चिंता’

कांग्रेस पर लगाया तुष्टीकरण का आरोप; राष्ट्रगीत के इतिहास को लेकर प्रदेश भर में जनजागरण…

5 hours ago

रोपवे प्रोजेक्ट्स पर सीएम धामी का कड़ा रुख: ‘कागजों में नहीं, धरातल पर दिखाएं काम’; 15 दिन के भीतर तलब की रिपोर्ट

देहरादून: उत्तराखंड में प्रस्तावित और निर्माणाधीन रोपवे परियोजनाओं की धीमी रफ्तार पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

5 hours ago

उत्तराखंड चुनाव से पहले कांग्रेस का महामंथन: राहुल-प्रियंका और खड़गे सितंबर से करेंगे प्रदेश का तूफानी दौरा

देहरादूनउत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अभी से सियासी बिसात बिछानी शुरू…

1 day ago