
देहरादून स्थित रेस कोर्स गुरुद्वारे में आज श्रद्धा और भक्ति का संगम देखने को मिला। ‘हिंद की चादर’ श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के शहीदी दिवस के पावन अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुद्वारे पहुंचकर मत्था टेका।
सीएम धामी ने गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष शीश नवाकर गुरु जी के महान बलिदान को याद किया और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि के लिए अरदास की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि धर्म और मानवता की रक्षा के लिए गुरु तेग बहादुर जी का सर्वोच्च बलिदान हमें सदैव अन्याय के खिलाफ खड़े होने की प्रेरणा देता रहेगा।
