ग्राउंड रिपोर्
देहरादून | ईरान में चल रहे युद्ध का सीधा असर अब देहरादून (दून) के आम आदमी की रसोई पर पड़ने लगा है। राजधानी में रसोई गैस (LPG) की भारी किल्लत हो गई है। प्रशासन भले ही घर बैठे निर्बाध डिलीवरी का दावा कर रहा है, लेकिन जमीनी हकीकत इसके उलट है। मोबाइल पर गैस की बुकिंग नहीं हो रही है और एजेंसियों से लेकर गोदामों तक सिलिंडर के लिए लोगों की लंबी-लंबी कतारें लगी हैं।
बुकिंग फेल, असमंजस में उपभोक्ता
बुधवार को शहर के कई गैस गोदामों पर उपभोक्ताओं की भारी भीड़ देखी गई। लोग दिनभर बुकिंग के लिए मोबाइल नंबर मिलाते रहे, लेकिन कॉल कनेक्ट नहीं हुई। जिनके नंबर पहले से बुक थे, वे भी इस डर से एजेंसी पहुंच गए कि उन्हें गैस मिलेगी या नहीं। लोगों का कहना है कि जब बुकिंग सिस्टम ही काम नहीं कर रहा है, तो उन्हें सिलिंडर कैसे मिलेगा?
चंद घंटों में खत्म हुआ स्टॉक, खाली हाथ लौटे लोग
नया गांव स्थित इंडेन गैस एजेंसी पर सुबह 8 बजे से ही उपभोक्ताओं की लंबी लाइन लग गई। दोपहर बाद तक यहां करीब 320 उपभोक्ताओं को ही सिलिंडर बांटे जा सके। इसके बाद स्टॉक खत्म होने का बोर्ड लग गया। घंटों लाइन में लगने के बावजूद 60 से ज्यादा लोगों को बिना गैस के ही मायूस लौटना पड़ा। शहर की अन्य एजेंसियों पर भी कमोबेश यही हालात हैं।
रेस्टोरेंट और ढाबों पर ताले लटकने की नौबत
घरेलू गैस की आपूर्ति फिर भी किसी तरह की जा रही है, लेकिन कमर्शियल प्रतिष्ठानों (होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट) की गैस सप्लाई पूरी तरह चरमरा गई है।
अधिकारी बोले- जानबूझकर बनाया जा रहा किल्लत का माहौल
“जिले में गैस की निरंतर आपूर्ति की जा रही है। कुछ लोग जानबूझकर ऐसा माहौल बना रहे हैं। मेरी उपभोक्ताओं से अपील है कि गैस बुक करके इंतजार करें, एजेंसी घर पर ही सिलिंडर मुहैया कराएगी। गैस की कालाबाजारी करने वालों पर हमारी टीमें सतर्क हैं। अगर कोई ऐसा करता पाया गया, तो उसके खिलाफ सीधे एफआईआर (FIR) दर्ज कराई जाएगी।”– केके अग्रवाल, जिला पूर्ति अधिकारी (DSO), देहरादून
गदरपुर/रुद्रपुर। नीति आयोग, भारत सरकार द्वारा चयनित आकांक्षी विकास खंड गदरपुर में चल रहे विकास…
रुद्रपुर। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने घरेलू गैस की कालाबाजारी, अवैध भंडारण और रिफिलिंग करने…
गैरसैंण/भराड़ीसैंण:उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण की पहाड़ियों में बसे भराड़ीसैंण विधानसभा परिसर में इन दिनों…
प्रमुख बातें: विपक्ष के आरोपों पर मुख्यमंत्री का पलटवार, कहा- सरकार चर्चा से पीछे हटने…
खास बातें: 13-14 मार्च को मसूरी के आलीशान होटल में होंगी शादी की रस्में। कुलदीप…
कुलदीप यादव और वंशिका (Photo: kuldeep yadav social media) मसूरी/देहरादून: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर…