उत्तरकाशी जिले के मोरी ब्लॉक के दूरस्थ सालरा गांव में एक भीषण अग्निकांड हुआ है, जिसमें कई घर जलकर राख हो गई है। इस घातक आग की वजह एक घर में हुई शॉर्ट सर्किट थी और जल्द ही आसपास के घरों में फैल गई।
उत्तरकाशी: सीमांत जिले उत्तरकाशी के मोरी ब्लॉक के दूरस्थ सालरा गांव में बड़ा हादसा हो गया. इस भीषण अग्निकांड में लकड़ी के 15 आवासीय मकान जलकर खाक हो गए. आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड एसडीआरएफ और प्रशासन की टीम घटनास्थल पर पहुचीं. संयुक्त टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. घटना सुबह 11:30 बजे की बताई जा रही है. इस हादसे में 6 लोगों के झुलसने की खबर है.
पुरोला मोरी ब्लाक के दूरस्थ सालरा गांव में भीषण अग्निकांड हो गया। लगभग 14 से 15 मकान आग से क्षतिग्रस्त होने की सूचना है। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम घटना स्थल पर पहुंच चुकी है। क्षति की स्थिति का निरीक्षण एवं आग को पूर्ण रूप से बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त राजस्व विभाग फायर सर्विस तथा पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच चुके हैं। वहीं, आग बुझाने में पांच लोग झुलसे भी हैं।जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने उपजिलाधिकारी पुरोला व तहसीलदार मोरी से घटना की जानकारी प्राप्त करते हुए मौके पर राहत एवं बचाव कार्यों को तेजी से संचालित करने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि राहत एवं बचाव कार्यों में मदद के लिए हेलिकॉप्टर भेजे जाने के लिए सेना से अनुरोध किया गया है। प्रशासन ग्राम प्रधान सहित अन्य ग्रामीणों से संपर्क बनाए हुए है।ग्राम प्रधान सालरा द्वारा इस सम्बंध में सूचना दिए जाने के तत्काल बाद एसडीआरएफ, पुलिस, राजस्व टीम मौके के लिए रवाना किया गया है। मोरी से अग्निशमन टीम भी घटनास्थल के लिए रवाना की गई है। मेडिकल टीम, वन विभाग व पशु चिकित्सा टीम भी मौके के लिए रवाना की गई है।मिली जानकारी के अनुसार गांव में पानी नहीं है। इसके अलावा नेटवर्क की सुविधा भी नहीं है। पानी करीब आधा किमी दूर है। इस कारण आग पर काबू पाने में समय लग रहा है। आग की जद में अन्य आवासीय घरों के आने का भी खतरा बना हुआ है।
हरिद्वार। हरिद्वार में 2027 में होने वाले कुंभ मेले की तैयारियों ने रफ्तार पकड़ ली है।…
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के समग्र विकास और आगामी कुंभ मेला-2027 की…
जोशीमठ: उत्तराखंड का पर्यटन विभाग राज्य के सीमांत क्षेत्रों को साहसिक पर्यटन (एडवेंचर टूरिज्म) के…
सार : तीन दिन की बर्फबारी के बाद हालांकि आज धूप खिली है, लेकिन रास्ते…
राज्य के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी और हिमस्खलन की आशंका जताई गई है। उत्तरकाशी,…
देहरादून। चार साल के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार उत्तराखंड की धामी सरकार का मंत्रिमंडल पूरी…