UTTARAKHAND

यूकेडी नेताओं की दबंगई पड़ी भारी: होटल में धमकी देने का वीडियो वायरल, पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून: उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) के दो नेताओं को रेस्टोरेंट और होटल में जबरन घुसकर मालिक को धमकी देने व अभद्र भाषा का प्रयोग करने का आरोप लगा है. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हुआ था. इस मामले में होटल मैनेजर की तरफ पुलिस को तहरीर दी गई थी. तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया और दोनों नेताओं आशुतोष नेगी और आशीष नेगी को गिरफ्तार किया. पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश किया. कोर्ट ने दोनों को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

रजवाड़ा रेस्टोरेंट नालापानी चौक रायपुर के होटल मैनेजर आशीष शर्मा ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि उनके रेस्टोरेंट में एक व्यक्ति शेफ के रूप में काम करता था. उसे शेफ ने कुल 20 दिन ही काम किया था. सही ढंग से कम न करने और विदेश जाने की बात कहकर वो सैफ 25 फरवरी को काम छोड़कर चला गया था.

आरोप है कि 26 फरवरी की शाम उनके रेस्टोरेंट में छह से सात लोग जो अपने आप को यूकेडी का कार्यकर्ता बता रहे थे, उस शेफ के साथ आए थे. उनमें से एक व्यक्ति ने अपना नाम आशुतोष नेगी और दूसरे ने आशीष नेगी बताया था. उन लोगों ने रेस्टोरेंट के मालिक दीपक गुप्ता और अन्य स्टाफ के साथ बदतमीजी करते हुए जबरदस्ती शोर मचाकर अनावश्यक दबाव बनाकर सैलरी के नाम पर उनसे 12600 रुपए जबरन ले लिए.

आरोप है कि दोनों आरोपियों ने उनके प्रतिष्ठान की छवि खराब करने की धमकी देते हुए अनुचित तरीके से पैसों की मांग की गई. साथ ही बात न मानने पर जूते से मारकर और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई. पीड़ित की तहरीर पर थाना रायपुर में आशुतोष नेगी और आशीष नेगी समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया.

वहीं इस मामले में आज व्यापारियों ने भी देहरादून एसएसपी कार्यालय पर प्रदर्शन किया. व्यापारियों ने दोनों ही आरोपियों के गिरफ्तारी की मांग की थी. व्यापारियों ने चेतावनी दी कि इस तरह के लोग प्रदेश का माहौल खराब कर रहे हैं. इसीलिए उन लोगों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए. यदि ऐसा नहीं होता है तो व्यापारी बड़ा आंदोलन करेंगे.

बता दें कि पुलिस दोनों ही आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है. इस मामले में देहरादून एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि दोनों ही आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग थानों में मुकदमे दर्ज किए गए थे. दो नामजद आरोपियों को पूछताछ के लिए बुलाया था. सबूतों के आधार पर उन्हें गिरफ्तार किया गया है. गौरतलब हो कि यूकेडी के कार्यकर्ता आशुतोष नेगी पर पहले भी कई मुकदमे दर्ज हैं.

Tv10 India

Recent Posts

मुख्यमंत्री आवास में शहद की मिठास: पहले चरण में निकला 60 किलो शुद्ध शहद, CM धामी ने दिए ‘3-B गार्डन’ विकसित करने के निर्देश

देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सरकारी आवास पर मंगलवार को शहद निष्कासन (Honey…

35 mins ago

केदारघाटी में दहशत: मंदाकिनी का अचानक बदला रंग और बढ़ा जलस्तर, निर्माण कार्यों की लापरवाही ने खड़ा किया बड़ा खतरा

न्यूज हाइलाइट्स: समय: मंगलवार सुबह 7:30 बजे। कारण: कुंड बैराज के गेट खोलना और नदी किनारे डंप…

46 mins ago

शुभ मुहूर्त: 19 अप्रैल को अक्षय तृतीया पर खुलेंगे यमुनोत्री धाम के कपाट

उत्तरकाशी: उत्तराखंड की प्रसिद्ध चारधाम यात्रा का शंखनाद होने वाला है। विश्व प्रसिद्ध यमुनोत्री धाम के कपाट आगामी 19…

59 mins ago

यमुनोत्री मंदिर समिति का बड़ा बयान: ‘गैर-सनातनियों के प्रवेश पर सरकार ले फैसला, रोकना प्रशासन का काम

उत्तरकाशी: उत्तराखंड के चारधामों में गैर-सनातनियों के प्रवेश को लेकर छिड़ा विवाद अब गहराता जा रहा…

1 hour ago

उत्तराखंड के 3 जिलों में हिमस्खलन का ‘लेवल-2’ अलर्ट; सैलानियों और स्थानीय लोगों को ऊंचे इलाकों से बचने की सलाह

देहरादून | उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में एक बार फिर मौसम का मिजाज बिगड़ने वाला है।…

5 hours ago

देहरादून में श्रद्धा का अद्भुत संगम: सीएम धामी ने 1100 कन्याओं का किया पूजन, कहा- ‘यह सनातन परंपरा का सम्मान’

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून प्रेमनगर में आयोजित सामूहिक कन्या पूजन में हिस्सा लिया।…

6 hours ago