UTTARAKHAND

Uttarakhand: केदारनाथ-बदरीनाथ धाम पहुंचीं दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता, लिया आशीर्वाद

रुद्रप्रयाग: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार सुबह केदारनाथ धाम पहुंचकर बाबा केदार के दर्शन किए और पूजा-अर्चना कर देश की खुशहाली के लिए प्रार्थना की। इसके बाद उन्होंने बदरीनाथ धाम के भी दर्शन किए।

इससे पहले, रविवार को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता अपने कार्यकाल के 100 दिन पूरे होने पर हरिद्वार पहुंची थीं। यह मुख्यमंत्री बनने के बाद उनकी पहली हरिद्वार यात्रा थी। हरिद्वार में उन्होंने अपने पति के साथ हरकी पैड़ी पर गंगा में स्नान किया, जहां गंगा सभा ने उनका स्वागत किया।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा, “मां गंगा का स्नान मेरे लिए बहुत महत्वपूर्ण है। मैं अपनी सरकार के 100 दिन के कार्यकाल को पूरा कर पुण्य भूमि हरकी पैड़ी पर आई हूं। मैंने मां गंगा के चरणों में नमन करते हुए यही प्रार्थना की है कि भारतवर्ष विकसित हो और उसमें दिल्ली भी अपना स्थान बनाए।”

उन्होंने यमुना नदी की स्वच्छता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता भी व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने कहा, “संतों की इच्छा की तरह मैं भी चाहती हूं कि एक दिन हम यमुना में भी स्नान करें। इसके लिए यमुना नदी की स्वच्छता के लिए अभियान पूरे कार्यकाल में चलेगा।” उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार धर्मनगरी में गंगा स्नान किया है और यहीं से संकल्पित भाव से संतों का आशीर्वाद लेकर जाएंगी। यह बात उन्होंने रविवार को कनखल में आयोजित वात्सल्य गंगा आश्रय के लोकार्पण कार्यक्रम में कही।

Tv10 India

Recent Posts

हरिद्वार में कांवड़िए के भेष में चेन स्नेचिंग करने वाले दो शातिर गिरफ्तार; महिला से लूटी सोने की चेन बरामद

5-6 दिन तक हरिद्वार में रहकर की थी रेकी; यूपी का कुख्यात बदमाश और दिल्ली…

15 hours ago

‘बजट नहीं है तो बंद कर दें योजना…’ नंदा गौरा योजना पर हाईकोर्ट की सरकार को कड़ी फटकार

12वीं पास छात्राओं को 51-51 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि न मिलने पर जताई नाराजगी;…

15 hours ago

वंदे मातरम् पर भाजपा का कांग्रेस पर तीखा प्रहार: ‘राष्ट्रगीत के सम्मान से ज्यादा कांग्रेस को अपने वोट बैंक की चिंता’

कांग्रेस पर लगाया तुष्टीकरण का आरोप; राष्ट्रगीत के इतिहास को लेकर प्रदेश भर में जनजागरण…

15 hours ago

रोपवे प्रोजेक्ट्स पर सीएम धामी का कड़ा रुख: ‘कागजों में नहीं, धरातल पर दिखाएं काम’; 15 दिन के भीतर तलब की रिपोर्ट

देहरादून: उत्तराखंड में प्रस्तावित और निर्माणाधीन रोपवे परियोजनाओं की धीमी रफ्तार पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

16 hours ago

उत्तराखंड चुनाव से पहले कांग्रेस का महामंथन: राहुल-प्रियंका और खड़गे सितंबर से करेंगे प्रदेश का तूफानी दौरा

देहरादूनउत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अभी से सियासी बिसात बिछानी शुरू…

2 days ago