
देहरादून। डॉ आरके सिंह को हरिद्वार का सीएमओ बनाया गया है। शुक्रवार को शासन ने इसे लेकर आदेश जारी किए हैं। डॉ. आरके सिंह की गिनती एक तेज तर्रार और रिजल्ट ओरिएंटेड अधिकारी के तौर पर होती है।
उत्तराखंड शासन ने स्वास्थ्य विभाग के 21 अधिकारियों की ट्रांसफर लिस्ट की ट्रांसफर लिस्ट जारी की है। जिसमें हरिद्वार के सीएमओ के तौर पर डॉक्टर आरके सिंह को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है।
वहीं, हरिद्वार के सीएमओ डॉ. मनीष दत्त को मुख्य परामर्शदाता (रेडियोलाजिस्ट) के पद पर जिला अस्पताल हरिद्वार में तैनाती दी गयी है।
वहीं, जिला अस्पताल हरिद्वार के पीएमएस डॉ. सीपी त्रिपाठी को प्रभारी निदेशक स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय उत्तराखण्ड देहरादून के पद पर पदोन्नति दी गयी है। उनके स्थान पर प्रमुख अधीक्षक उप जिला चिकित्सालय कोटद्धार के डॉ. विजयेश भारद्वाज को जिला अस्पताल हरिद्धार का पीएमएस बनाकर भेजा गया है। स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर राजेश कुमार ने लिस्ट जारी कर सभी अधिकारियों को तत्काल नवीन तैनाती स्थल पर ज्वाइन करने के निर्देश दिए हैं।
