Categories: UTTARAKHAND

नरेंद्र मोदी का उत्तराखंड दौरा: कांग्रेस पर निशाना, कहा- “विपक्ष देश में आग लगाना चाहता है”

रुद्रपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार (2 अप्रैल) को उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर में एक सार्वजनिक बैठक को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा कि कांग्रेस भारत को अराजकता में झोंककर देश में आग लगाना चाहती है।

पीएम मोदी ने कांग्रेस के शाही परिवार के शहजादे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर पलटवार करते हुए कहा, “कांग्रेस के शाही परिवार के शहजादे ने कहा कि तीसरी बार पीएम मोदी बना तो देश में आग लग जाएगी। क्या उनका ये कहना है कि अब विपक्षी पार्टियां देश को आग लगाने की बात कर रही हैं। कांग्रेस भारत को अराजकता में झोकना चाहती है देश में आग लगाना चाहती है।”

‘विपक्ष 10 साल से सत्ता से बाहर’
प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि विपक्ष वाले 10 साल सत्ता से बाहर क्या हो गए, वे आग लगाने की बात करने लगे हैं. ऐसे लोगों को सजा दोगे? चुनचुन कर इनको साफ कर दो. इस बार इनको मैदान में मत रहने दो. कांग्रेस के बड़े नेता ने दक्षिण भारत को अलग करने की बात कही. आप बताइए कि देश के टुकड़े करने वालों को सजा मिलनी चाहिए या नहीं? 

लोगों को भड़काने में जुटी कांग्रेस
पीएम ने दावा किया कि कांग्रेस से देशभक्ति की बात गले नहीं उतरती. कांग्रेस तुष्टिकरण के दलदल में इतना धंस गई है कि देश के लिए सोच ही नहीं सकती. उन्होंने (कांग्रेस) जनरल विपिन रावत का भी अपमान किया था. इमरजेंसी की मानसिकता वाली कांग्रेस का भरोसा अब लोकतंत्र पर नहीं बचा है. इसलिए अब वह जनादेश के विरुद्ध लोगों को भड़काने में जुट गई है. 

प्रधानमंत्री का कांग्रेस पर हमला, कहा- ‘देश के टुकड़े करने की बात करते हैं नेता’

प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पर आरोप लगाया है कि वह भारत को अस्थिरता की ओर ले जाना चाहती है और अराजकता में झोंकना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि तमिलनाडु के पास एक कच्चाथीवू द्वीप है जो भारत का हिस्सा था, लेकिन कांग्रेस ने उसे श्रीलंका को दे दिया।

प्रधानमंत्री ने कांग्रेस के नेताओं पर आरोप लगाया कि वे देश के टुकड़े करने की बात करते हैं और कच्चाथीवू को दूसरे देश को दे देते हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या ऐसी कांग्रेस देश की रक्षा कर सकती है? 

Tv10 India

Recent Posts

कुंभ-2027 की तैयारी: हरिद्वार में अब ‘हेलीपैड’ वाला बनेगा नया कंट्रोल रूम, सुखी नदी पर बनेंगे दो आधुनिक पुल

हरिद्वार। हरिद्वार में 2027 में होने वाले कुंभ मेले की तैयारियों ने रफ्तार पकड़ ली है।…

13 hours ago

कुंभ-2027: हरिद्वार में 50.27 करोड़ के विकास कार्यों को मंजूरी, सीएम धामी ने दिए निर्माण में तेजी के निर्देश

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के समग्र विकास और आगामी कुंभ मेला-2027 की…

13 hours ago

उत्तराखंड: चीन सीमा की ‘नीती घाटी’ में गूँजेगी धावकों की पदचाप, पहली बार होगा अंतरराष्ट्रीय ‘नीती एक्ट्रीम अल्ट्रा रन’

जोशीमठ: उत्तराखंड का पर्यटन विभाग राज्य के सीमांत क्षेत्रों को साहसिक पर्यटन (एडवेंचर टूरिज्म) के…

14 hours ago

उत्तराखंड में कुदरत का कहर: बारिश से दरके पहाड़, बदरीनाथ-गंगोत्री समेत कई हाईवे बंद

सार : तीन दिन की बर्फबारी के बाद हालांकि आज धूप खिली है, लेकिन रास्ते…

1 day ago

उत्तराखंड के 5 जिलों में हिमस्खलन का अलर्ट: उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में ‘डेंजर लेवल-3’, प्रशासन को अलर्ट रहने के निर्देश

राज्य के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी और हिमस्खलन की आशंका जताई गई है। उत्तरकाशी,…

1 day ago

धामी का ‘मिशन 2027’: मंत्रिमंडल विस्तार के साथ ही साफ हुआ भाजपा का चेहरा, चुनाव से पहले भरी कैबिनेट

देहरादून। चार साल के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार उत्तराखंड की धामी सरकार का मंत्रिमंडल पूरी…

1 day ago