
नई दिल्ली: अफ्रीका के सहारा रेगिस्तान के बीचों-बीच 50 किलोमीटर लंबी-चौड़ी एक बेहद रहस्यमयी संरचना है जिसे रिचाट स्ट्रक्चर कहा जाता है। वैसे इसे अफ़्रीका की आंख भी कहा जाता है। माना जाता है कि यह आंख जैसी आकृति इतनी विशाल है कि इसे अंतरिक्ष से भी देखा जा सकता है। अब यह संरचना किसने बनवाई और क्यों बनवाई यह आज भी एक रहस्य है। कुछ लोग इसे एलियंस द्वारा बनाई गई आकृति मानते हैं, लेकिन हकीकत में यह सालों से रहस्य बना हुआ है।