
मौसम में बदलाव सेहत पर गहरा असर डाल सकता है। जरा सी लापरवाही सर्दी-जुकाम, खांसी और अन्य संक्रमणों का कारण बन सकती है। ऐसे में गुड़ और अजवाइन का पानी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है।
गुड़ और अजवाइन के पानी के फायदे:
सर्दी-जुकाम से राहत: गुड़ और अजवाइन की गर्म तासीर शरीर को अंदर से गर्म रखती है, जिससे सर्दी-जुकाम और वायरल संक्रमण से बचाव होता है।
बलगम निकालने में सहायक: यह मिश्रण छाती में जमी बलगम को बाहर निकालने में मदद करता है, जिससे सांस संबंधी दिक्कतें कम होती हैं।
पीरियड्स के दर्द में राहत: महिलाओं के लिए यह घरेलू नुस्खा ऐंठन और दर्द को कम करने में कारगर होता है।
खांसी में फायदेमंद: पुरानी खांसी से राहत पाने के लिए बच्चों और बड़ों को गुड़ और अजवाइन की चाय दी जा सकती है।
अस्थमा मरीजों के लिए लाभकारी: अस्थमा के मरीजों को सांस की दिक्कत से राहत मिल सकती है। दिन में दो बार 4-5 ग्राम गुड़ और अजवाइन का सेवन लाभकारी रहेगा।
कैसे करें सेवन?
- गुड़-अजवाइन की चाय: रोज सुबह-शाम एक कप चाय पीने से फायदा होगा।
- गुड़-अजवाइन टॉफी: बच्चों के लिए यह बेहतर विकल्प हो सकता है।
- गुड़-अजवाइन पानी: गुनगुने पानी में गुड़ और अजवाइन मिलाकर पीने से शरीर को गर्मी मिलती है।
बदलते मौसम में इस आसान उपाय को अपनाकर सेहतमंद बने रहें!