Categories: sports news

टी20 क्रिकेट का रनों का रोमांच: दोनों पारियों के शीर्ष स्कोर की झलक!

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला गए मुकाबले में टी20 क्रिकेट के कई बड़े रिकॉर्ड चकनाचूर होते हुए देखने को मिले। इस मैच में जहां केकेआर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 261 रनों का स्कोर बनाया था, तो वहीं पंजाब किंग्स की टीम ने टारगेट को सिर्फ 18.4 ओवरों में 2 विकेट के नुकसान पर बड़ी ही आसानी से हासिल कर लिया था। इसी के साथ ये मुकाबला टी20 क्रिकेट की रिकॉर्ड बुक में एक खास लिस्ट में भी शामिल हो गया। आईपीएल के 17वें सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले गए मुकाबले में दोनों पारियों का स्कोर मिलाकर कुल 549 रन बने थे, जो अब तक टी20 क्रिकेट इतिहास में किसी एक मैच में दोनों पारियों को मिलाकर सबसे ज्यादा रन हैं। हैदराबाद की टीम ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए जहां 287 रन बनाए थे, तो वहीं इसके जवाब में आरसीबी की टीम भी 20 ओवरों में 262 के स्कोर तक पहुंचने में कामयाब हुई थी।

केकेआर और पंजाब किंग्स के बीच खेला गया मुकाबला इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर अपनी जगह बनाने में कामयाब हुआ है। इस मुकाबले में दोनों पारियों के स्कोर मिलाने के बाद कुल 523 रन बने थे। कोलकाता नाइट राइडर्स ने जहां 261 रन बनाए थे, तो वहीं पंजाब किंग्स की टीम 262 का स्कोर बनाने में सफल हुई थी।आईपीएल 2024 में सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया मुकाबला टी20 क्रिकेट में एक मैच में दोनों पारियों का स्कोर मिलाकर सबसे ज्यादा रन बनने के मामले में तीसरे स्थान पर है। इस मुकाबले में दोनों टीमों का स्कोर मिलाकर कुल 523 रन बने थे। हैदराबाद की टीम ने जहां अपनी पारी में 523 रन बनाए थे तो वहीं मुंबई की टीम भी 246 के स्कोर तक पहुंचने में कामयाब हुई थी।

इस लिस्ट में चौथे स्थान पर साल 2023 में साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच खेला गया मुकाबला है, जिसमें विंडीज टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 258 रन बनाए थे, तो वहीं अफ्रीकी टीम ने भी 259 रन बना दिए थे। इस मैच में दोनों पारियों को मिलाकर कुल 517 रन बने थे।

Tv10 India

Recent Posts

सफर की सूरत बदलेगी: केदारनाथ के कपाट खुलने के साथ ही उत्तराखंड को मिलेगा दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का तोहफा

देहरादून: उत्तराखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के करोड़ों यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। बहुप्रतीक्षित दिल्ली-देहरादून…

10 mins ago

वास्तु दोष मिटाए और धन बढ़ाए: दक्षिणावर्ती शंख के अचूक उपाय

दक्षिणावर्ती शंख को हिंदू धर्म में बहुत शुभ और साक्षात माता लक्ष्मी का रूप माना…

47 mins ago

चमोली की बेटी आंचल फरस्वाण के सिर सजा ‘मिस इंडिया उत्तराखंड’ का ताज, अब मिस इंडिया में करेंगी प्रतिभाग

देहरादून/चमोली: उत्तराखंड की बेटियों ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि प्रतिभा के मामले…

18 hours ago

‘जन-जन की सरकार, चार साल बेमिसाल’: उत्तराखंड सरकार के 4 वर्ष पूरे, परेड ग्राउंड में सीएम धामी ने बनाया ‘सेल रोटी’, गिनाईं उपलब्धियां

देहरादून: उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के चार वर्ष…

18 hours ago

केदारनाथ धाम: कड़ाके की ठंड और भारी बर्फबारी के बीच ‘अभेद्य कवच’ बने जवान, शून्य से नीचे तापमान में भी सुरक्षा चाक-चौबंद

रुद्रप्रयाग/केदारनाथ:विश्व प्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग केदारनाथ धाम में हालिया भारी बर्फबारी के बाद पूरी केदार घाटी…

1 day ago