Categories: UTTARAKHAND

विवाद में घिरी आईएएस पूजा खेडकर की ट्रेनिग स्थगित मसूरी तलब

अतिरिक्त मुख्य सचिव (पी) नितिन गद्रे के पत्र के मुताबिक, एलबीएसएनएए, मसूरी ने आपके जिला प्रशिक्षण कार्यक्रम को स्थगित रखने और आगे की आवश्यक कार्रवाई के लिए आपको तुरंत वापस बुलाने का फैसला किया है

पूजा खेड़कर

मसूरी: विवादों में घिरीं ट्रेनी आईएएस अधिकारी पूजा खेडकर पर बड़ी कार्रवाई की गई है। उनकी ट्रेनिंग को रद्द करते हुए वापस अकादमी आने के निर्देश दे दिए गए हैं। जानकारी के मुताबिक, सरकार ने पूजा खेडकर की आईएएस परिवीक्षा को स्थगित कर दिया है। उन्हें लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी में रिपोर्ट करने को कहा गया है। अतिरिक्त मुख्य सचिव (पी) नितिन गद्रे के पत्र के मुताबिक, एलबीएसएनएए, मसूरी ने आपके जिला प्रशिक्षण कार्यक्रम को स्थगित रखने और आगे की आवश्यक कार्रवाई के लिए आपको तुरंत वापस बुलाने का फैसला किया है।

कौन हैं आईएएस पूजा खेडकर?
पूजा खेडकर 2023 बैच की आईएएस अधिकारी हैं। पूजा खेडकर पर आरोप है कि उन्होंने खुद को ओबीसी नॉन क्रीमी लेयर वर्ग से बताकर यूपीएससी में चयन हासिल किया। साथ ही उन पर आरोप है कि उन्होंने मानसिक रूप से दिव्यांग होने का दावा किया, लेकिन कई बार बुलाने के बावजूद मेडिकल जांच में शामिल नहीं हुईं। बीते दिनों वीआईपी ट्रीटमेंट की मांग को लेकर वह विवादों में घिरीं थी। जिसके बाद उनका पुणे से वाशिम तबादला कर दिया गया था।

पूजा पर लगे आरोप

पूजा खेडकर पर आरोप है कि ट्रेनिंग पीरियड के दौरान उन्होंने सरकारी आवास, स्टाफ, गाड़ी और दफ्तर में अलग केबिन की मांग की।
अपनी निजी ऑडी कार पर लाल-नीली बत्ती और महाराष्ट्र सरकार का लोगो लगाया।
उन्होंने चोरी के आरोप में गिरफ्तार एक ट्रांसपोर्टर को छोड़ने के लिए डीसीपी रैंक के अधिकारी पर दबाव बनाया।
उन्होंने आईएएस बनने के लिए झूठे दस्तावेज का इस्तेमाल करते हुए यूपीएससी के फार्म में खुद को ओबीसी नाॅन क्रीमी लेयर बताया।
पूजा समृद्ध परिवार से हैं। वह खुद लगभग 17 करोड़ की संपत्ति की मालकिन हैं।
पूजा ने विकलांगता श्रेणी के तहत यूपीएससी का आवेदन पत्र भरा था। दावा किया गया कि वह 40 फीसदी दृष्टिबाधित हैं और किसी मानसिक बीमारी से जूझ रही हैं। हालांकि मेडिकल के दौरान वह हर बार नहीं पहुंची।
एमबीबीएस कॉलेज में दाखिले के समय भी दस्तावेजों की हेर-फेर के आरोप पूजा पर हैं।

Tv10 India

Recent Posts

उत्तराखंड के 3 जिलों में हिमस्खलन का ‘लेवल-2’ अलर्ट; सैलानियों और स्थानीय लोगों को ऊंचे इलाकों से बचने की सलाह

देहरादून | उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में एक बार फिर मौसम का मिजाज बिगड़ने वाला है।…

28 mins ago

देहरादून में श्रद्धा का अद्भुत संगम: सीएम धामी ने 11,000 कन्याओं का किया पूजन, कहा- ‘यह सनातन परंपरा का सम्मान’

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून प्रेमनगर में आयोजित सामूहिक कन्या पूजन में हिस्सा लिया।…

48 mins ago

19 अप्रैल से चारधाम यात्रा का आगाज़: पौड़ी जनपद में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, चप्पे-चप्पे पर तैनात होगी फोर्स

पौड़ी/श्रीनगर | उत्तराखंड में आगामी 19 अप्रैल से शुरू होने वाली 'चारधाम यात्रा-2026' के लिए पौड़ी…

1 hour ago

सफर की सूरत बदलेगी: केदारनाथ के कपाट खुलने के साथ ही उत्तराखंड को मिलेगा दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का तोहफा

देहरादून: उत्तराखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के करोड़ों यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। बहुप्रतीक्षित दिल्ली-देहरादून…

2 hours ago

वास्तु दोष मिटाए और धन बढ़ाए: दक्षिणावर्ती शंख के अचूक उपाय

दक्षिणावर्ती शंख को हिंदू धर्म में बहुत शुभ और साक्षात माता लक्ष्मी का रूप माना…

2 hours ago