Categories: Life Style

रात में खाना खाने के बाद एसिडिटी से जलने लगे सीना तो आज़माएं ये घरेलू उपाय

New Delhi: लोगों की बदलती लाइफ स्टाइल में कई तरह की बीमारियों का आगमन हुआ है। जंक फ़ूड और बाहर का खानपान केवल आपको मोटापे की तरह ही नहीं ढकेलता बल्कि और भी कई सेहत संबंधी समस्याएं आपको जकड़ लेती हैं। दरअसल, बाहर के खानपान की वजह से सिर्फ सेहत ही खराब नहीं हो रही है बल्कि गलत टाइमिंग पर लंच या डिनर करने से भी कई दिक्कते होने लगती हैं। अगर आप डिनर 8 बजे के बाद करते हैं तो आपको पेट से जुड़ी कई समस्याओं का समाना करना पड़ सकता है। खासकर लोगों के पाचन तंत्र पर बेहद बुरा प्रभाव पड़ता है। दरअसल, कई बार ऐसा होता है कि रात में खाना खाने के बाद लोगों को गैस और एसिडिटी की वजह से खट्टी डकार आने लगती है और सीने में जलन होने लगता है। एसिडिटी की वजह से लोगों को पेट फूलना, सीने और पेट में जलन जैसी शिकायत होती है। ऐसे में लोग बेहद परेशान हो जाते हैं। अगर आपको भी यह परेशानी ट्रिगर करती है तो तुरंत आराम पाने के लिए आप ये घरेलू नुस्खें ज़रूर आज़माएं। 

  • सौंफ का पानी पिएं: अगर खाना खाने के बाद आपको गैस और सीने में जलन होने लगे तो आप तुरंत सौंफ का पानी पीएं। आपने देखा होगा बेहतर पाचन के लिए लोग खाना खाने के बाद सौंफ चबाकर खाते हैं ताकि पाचन सही से हो। सौंफ आपके पेट में ठंडक प्रदान कर एसिडिटी को कम करता है।
  • जीरा का पानी पिएं: जीरे गैस और एसिडिटी में काफी फायदेमंद माना जाता है। इसमें मौजूद प्राकृतिक तेल लार ग्रंथियों को उत्तेजित कर पाचन को बेहतर करत है। एक गिलास पानी में चम्‍मच जीरा डालें और उसे उबालें। जब पानी उबाल जाए तब इस पानी को छानकर पियें इससे आपको तुरंत आराम मिलेगा।
  • अजवाइन का पानी पिएं : गैस की जलन को दूर करने में अजवाइन बेहद फायदेमंद है। अगर आपको अक्सर एसिडिटी या गैस की दिक्कत होती है तो रात को सोने से पहले 1 चम्मच भुना हुआ अजवाइन खाकर एक गिलास गुनगुना पानी पिएं। ऐसा करने से आपको तुरंत आराम मिलेगा। साथ ही कुछ ही दिनों में आपका हाज़मा सही होगा।
  • अदरक है फायदेमंद: एंटी इफ्लेमेटरी और एंटी बैक्टीरियल गुणों से भरपूर अदरक भी गैस एसिडिटी की समस्या ऐ आपको राहत दिलाता है। अदरक के छोटे छूटे टुकड़े कर आप उसे खाएं इससे आपको सीने में होने वाली जैम से तुरंत आराम मिलेगा।
Tv10 India

Recent Posts

कुंभ-2027 की तैयारी: हरिद्वार में अब ‘हेलीपैड’ वाला बनेगा नया कंट्रोल रूम, सुखी नदी पर बनेंगे दो आधुनिक पुल

हरिद्वार। हरिद्वार में 2027 में होने वाले कुंभ मेले की तैयारियों ने रफ्तार पकड़ ली है।…

4 hours ago

कुंभ-2027: हरिद्वार में 50.27 करोड़ के विकास कार्यों को मंजूरी, सीएम धामी ने दिए निर्माण में तेजी के निर्देश

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के समग्र विकास और आगामी कुंभ मेला-2027 की…

4 hours ago

उत्तराखंड: चीन सीमा की ‘नीती घाटी’ में गूँजेगी धावकों की पदचाप, पहली बार होगा अंतरराष्ट्रीय ‘नीती एक्ट्रीम अल्ट्रा रन’

जोशीमठ: उत्तराखंड का पर्यटन विभाग राज्य के सीमांत क्षेत्रों को साहसिक पर्यटन (एडवेंचर टूरिज्म) के…

5 hours ago

उत्तराखंड में कुदरत का कहर: बारिश से दरके पहाड़, बदरीनाथ-गंगोत्री समेत कई हाईवे बंद

सार : तीन दिन की बर्फबारी के बाद हालांकि आज धूप खिली है, लेकिन रास्ते…

23 hours ago

उत्तराखंड के 5 जिलों में हिमस्खलन का अलर्ट: उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में ‘डेंजर लेवल-3’, प्रशासन को अलर्ट रहने के निर्देश

राज्य के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी और हिमस्खलन की आशंका जताई गई है। उत्तरकाशी,…

23 hours ago

धामी का ‘मिशन 2027’: मंत्रिमंडल विस्तार के साथ ही साफ हुआ भाजपा का चेहरा, चुनाव से पहले भरी कैबिनेट

देहरादून। चार साल के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार उत्तराखंड की धामी सरकार का मंत्रिमंडल पूरी…

23 hours ago