UTTARAKHAND

“जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” शिविर में 932 लोग हुए लाभान्वित, मौके पर सुलझीं कई समस्याएं

टीवी 10 इंडिया मीडिया नेटवर्क

नानकमत्ता।उत्तराखंड सरकार के महत्वाकांक्षी अभियान “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” के अंतर्गत गुरुवार को नगर पंचायत परिसर, नानकमत्ता में एक विशाल बहुद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) कौस्तुभ मिश्र ने की। इस दौरान विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने और अपनी समस्याओं के समाधान हेतु कुल 932 लोगों ने शिविर में प्रतिभाग किया।

मौके पर हुआ समस्याओं का निस्तारण
शिविर में आम जनता की ओर से कुल 40 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। प्रशासन की तत्परता के चलते इनमें से 15 प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष प्रार्थना पत्रों के त्वरित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए गए। अपर जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि जनता की समस्याओं का शीघ्र निस्तारण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय बनाकर पात्र व्यक्तियों को योजनाओं का लाभ देने और प्रमाण-पत्रों को जल्द से जल्द जारी करने के निर्देश दिए।

विभिन्न विभागों द्वारा दी गई सेवाएं और लाभ:

शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर जनता को सेवाएं प्रदान की गईं, जिसके प्रमुख आंकड़े इस प्रकार रहे:

स्वास्थ्य एवं चिकित्सा: होम्योपैथिक विभाग द्वारा 42 लोगों की जांच की गई, जबकि आयुष विभाग ने 22 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निःशुल्क दवा वितरित की। इसके अतिरिक्त, 10 महिलाओं को जननी सुरक्षा योजना का लाभ दिया गया।

प्रमाण पत्र एवं दस्तावेज: शिविर में 83 आय/जाति/स्थाई निवास प्रमाण पत्र निर्गत किए गए। 25 आधार कार्ड (नवीन/संशोधन) बनाए गए और 02 दिव्यांग प्रमाण पत्र जारी हुए।

समाज कल्याण एवं पूर्ति: समाज कल्याण विभाग ने 17 व्यक्तियों के पेंशन आवेदन भरवाए और 04 दिव्यांग बस पास जारी किए। पूर्ति विभाग द्वारा 31 लोगों के राशन कार्ड और ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी की गई।

कृषि एवं उद्यान: उद्यान विभाग ने सब्जी, मसाला और पुष्प क्षेत्रफल विस्तार योजना के तहत 09 व्यक्तियों को लाभान्वित किया।

महिला एवं बाल विकास: मुख्यमंत्री महिला पोषण योजना के तहत 02 महिलाओं और मुख्यमंत्री बाल पोषण योजना का लाभ पात्रों को दिया गया।

454 लोग विविध योजनाओं से लाभान्वित
राज्य और केंद्र सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं (जैसे—मृदा स्वास्थ्य कार्ड, ब्रॉयलर फार्म प्रोत्साहन, बैकयार्ड पोल्ट्री, राष्ट्रीय पशुधन मिशन बीमा, मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, और अल्पसंख्यक मेधावी बालिका प्रोत्साहन आदि) के माध्यम से कुल 454 व्यक्तियों को लाभान्वित किया गया।

इनकी रही उपस्थिति
इस बहुद्देशीय शिविर में पूर्व विधायक डॉ. प्रेम सिंह राणा, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रेम सिंह टूरना, उप जिलाधिकारी रवींद्र जुवाठा सहित समस्त जनपद स्तरीय अधिकारी, तहसील एवं विकास खंड स्तरीय अधिकारी और बड़ी संख्या में क्षेत्रीय जनता उपस्थित रही।

Tv10 India

Recent Posts

कल होगा सरस मेले का आगाज, सीएम धामी करेंगे शुभारंभ

मेले में बिखरेगी उत्तराखंड समेत विभिन्न राज्यों की संस्कृति टीवी 10 इंडिया मीडिया नेटवर्क रुद्रपुर।…

33 mins ago

सम्पूर्णता अभियान 2.0 में समझाई पोषण, स्वच्छता की महत्ता

सितारगंज में सम्पूर्णता अभियान 2.0 कार्यक्रम में जानकारी देती विशेषज्ञ। रुद्रपुर के राबाइंका फाजलपुर महरौला…

2 hours ago

देहरादून में 12 फरवरी से शुरू होगा 25वां भारत रंग महोत्सव 2026

देहरादून। उत्तराखंड में 25वें भारत रंग महोत्सव 2026 की शुरुआत 12 फरवरी से होने जा…

21 hours ago

औली के बर्फीले ढलानों पर सजेगा रोमांच का महाकुंभ: 13 फरवरी से ‘नेशनल स्कीइंग चैंपियनशिप’ का आगाज, सीएम धामी बढ़ाएंगे खिलाड़ियों का उत्साह

चमोली (उत्तराखंड): उत्तराखंड का स्विट्जरलैंड कहे जाने वाले औली के बर्फीले ढलान एक बार फिर…

22 hours ago

धामी कैबिनेट का बड़ा तोहफा: कर्मचारियों को मिलेगा बोनस, दैनिक श्रमिकों के वेतन में वृद्धि और डॉक्टरों के लिए पदोन्नति के रास्ते खुले

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में…

1 day ago

साइबर अपराध से रहें सावधान: रुद्रपुर में ‘सुरक्षित इंटरनेट दिवस’ पर छात्रों और अधिकारियों को दी गई ट्रेनिंग

रुद्रपुर। आधुनिक युग में इंटरनेट और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की बढ़ती भूमिका को देखते हुए सावधानी…

2 days ago