UTTARAKHAND

इजराइल-ईरान युद्ध का उत्तराखंड पर असर: दुबई की बजाय अब यूरोप जाएगी पहाड़ी ट्राउट मछली

देहरादून | उत्तराखंड की मशहूर ट्राउट मछली (Trout Fish) को दुबई भेजने की राज्य सरकार की योजना को शुरुआत में ही झटका लगा है। अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध और तनावपूर्ण हालातों को देखते हुए सरकार ने प्लान में बदलाव किया है। अब हर महीने 20 टन ट्राउट मछली दुबई की बजाय यूरोपीय देशों (Europe) में निर्यात की जाएगी।

खबर की 3 अहम बातें:

  • युद्ध ने बिगाड़ा खेल: इजराइल-ईरान के बीच युद्ध लंबा खिंचने की आशंका के चलते दुबई एक्सपोर्ट का प्लान फिलहाल टाल दिया गया है।
  • अब यूरोप पर फोकस: दुबई का रास्ता रुकने के बाद अब मत्स्य विभाग इस मछली को यूरोपीय बाजारों में उतारेगा।
  • 20 टन का टारगेट: उत्तराखंड सरकार ने हर महीने 20 टन ट्राउट मछली विदेशों में भेजने का लक्ष्य रखा है।

6 महीने में शुरू होना था एक्सपोर्ट
उत्तराखंड की ठंडे पानी की ट्राउट मछली की विदेशों में भारी डिमांड है। इसी को भुनाने के लिए हाल ही में विभागीय मंत्री सौरभ बहुगुणा की अध्यक्षता में हुई बैठक में फैसला लिया गया था कि अगले 6 महीने के भीतर दुबई को निर्यात शुरू कर दिया जाएगा।

पहले चरण में इन 5 जगहों से भेजी जाएगी मछली
सरकार के प्लान के मुताबिक, पहले चरण में सीमांत इलाकों— धारचूला, मुनस्यारी, डीडीहाट, कनालीछीना और उत्तरकाशी से ट्राउट मछली का निर्यात किया जाएगा। अधिकारियों का मानना है कि एक्सपोर्ट शुरू होने से स्थानीय मछली पालकों को उनकी उपज के बेहतरीन दाम मिलेंगे और राज्य में मत्स्य पालन को बड़ा बूस्ट मिलेगा।

क्या बोले अधिकारी?

“दुबई नजदीक होने के कारण हम पहले वहां ट्राउट मछली निर्यात करना चाहते थे। लेकिन मिडिल ईस्ट में जिस तरह युद्ध के हालात बने हैं, उन्हें देखते हुए अब हम इसे यूरोप के देशों में निर्यात करेंगे।”-बीवीआरसी पुरुषोत्तम, सचिव, मत्स्य विभाग

Tv10 India

Recent Posts

Holi Bhai Dooj 2026: कब है होली वाला भाई दूज? यहां जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और यमराज से जुड़ी मान्यता

होली भाई दूज 2026: साल में दो बार आता है भाई-बहन के प्रेम का यह…

8 hours ago

देहरादून के ‘लेखक गांव’ में 65 देशों के साहित्यकारों का महाकुंभ: 30 बाल रचनाकार और 26 वरिष्ठ लेखक सम्मानित

देहरादून | अंतरराष्ट्रीय लेखक दिवस के मौके पर उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के थानो स्थित ‘लेखक…

9 hours ago

चंपावत में प्रशासन-पत्रकारों का होली मिलन: डीएम ने लगाया गुलाल, पारंपरिक गीतों से महकी महफिल

चंपावत/खटीमा. उत्तराखंड के चंपावत जिले में होली का उल्लास चरम पर है। रंगों के इस पर्व…

13 hours ago

लोकभवन में उड़े होली के रंग: राज्यपाल, सीएम धामी और अफसरों ने एक-दूसरे को लगाया गुलाल

देहरादून. देशभर की तरह उत्तराखंड में भी होली के रंगों की खुमारी छाई हुई है। इसी…

14 hours ago

गृहमंत्री अमित शाह के हरिद्वार दौरे को लेकर अलर्ट मोड में सरकार, CM धामी ने खुद ग्राउंड जीरो पर संभाली कमान

मुख्य बातें: उत्तराखंड सरकार के 4 साल पूरे होने पर हरिद्वार में '4 साल बेमिसाल'…

2 days ago