राष्ट्रपति ने जम्मू कश्मीर के सात वीरों को कीर्ति और शौर्य चक्र दिया है। जवानों को उनकी वीरता के लिए ये पुरुस्कार दिए गए।
![](https://tv10india.com/wp-content/uploads/2024/07/image-40-1024x576.png)
नई दिल्ली : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शुक्रवार को नई दिल्ली में रक्षा अलंकरण समारोह-2024 (चरण-1) में आतंकवाद से लोहा लेने वाले जम्मू-कश्मीर के सात शूरवीरों को कीर्ति व शौर्य चक्र से सम्मानित किया। इनमें पुंछ के रहने वाले सेना में पैरा कमांडो अब्दुल माजिद को मरणोपरांत कीर्ति चक्र व जम्मू-कश्मीर पुलिस के सिलेक्शन ग्रेड कांस्टेबल सैफुल्ला कादरी को मरणोपरांत शौर्य चक्र उनके स्वजन ने प्राप्त किया।
इनके अलावा रियासी जिला के रहने वाले एसपी मोहन लाल शर्मा, सब इंस्पेक्टर अमित रैना, सब इंस्पेक्टर फिरोज अहमद डार, कठुआ के निवासी सिलेक्शन ग्रेड कांस्टेबल वरुण सिंह और राजौरी के ग्राम सुरक्षा ग्रुप (वीडीजी) सदस्य पुरुषोत्तम लाल ने शौर्य चक्र हासिल किया।