
स्पोर्ट्स स्टेडियम में सांसद स्तरीय खेल महाकुम्भ 2025 खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन
(मो. यामीन अंसारी)
टीवी 10 इंडिया मीडिया नेटवर्क
रुद्रपुर। खेल महाकुम्भ 2025 के तहत सांसद स्तरीय मुख्यमंत्री चैंपियन ट्रॉफी का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न विधानसभा की टीमों ने अंडर-14. 19 बालिका वर्ग की वालीबॉल, कबड्डी एवं गोली (कंचा) प्रतियोगिता में अपने जौहर दिखाए। मुख्य अतिथि अर्जुन अवार्डी एवं अंतरराष्ट्रीय पैरालम्पिक बैडमिंटन खिलाड़ी मनोज सरकार ने कहा कि लगन व मेहनत से हर लक्ष्य को जीता जा सकता है।
युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल की तरफ से मनोज सरकार स्पोटर्स स्टेडियम के
शिवालिक हॉल में आयोजित प्रतियोगिताओं में संसदीय क्षेत्र नैनीताल ऊधम सिंह नगर की 14 विधान सभाओं के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। अर्जुन अवार्डी एवं अंतरराष्ट्रीय पैरालम्पिक बैडमिन्टन खिलाड़ी मनोज सरकार ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। आजिला युवा कल्याण अधिकारी ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह, बुके देकर स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि सरकार ने नैनीताल एवं ऊधम सिंह नगर सांसद स्तरीय प्रतियोगिता के सभी प्रतिभागियों को अधिकृत खेल नियमों का पालन करते हुए लगन तथा अनुशासन में रहकर खेलने को प्रेरित किया। खेल महाकुम्भ 2025 की गाइडलाईन का पालन करने का भी आह्वान किया गया।
इधर, दोपहर तक आयोजित प्रतियोगिता के अंडर-14 कबड्डी में भीमताल विधानसभा ने किच्छा, खटीमा विधानसभा ने काशीपुर, गदरपुर विधानसभा ने कालाढूंगी, रूद्रपुर विधानसभा ने जसपुर को हराकर एवं सितारगंज विधानसभा ने बाजपुर को हराकर क्वार्टर फाईनल में प्रवेश किया। लालकुंआ विधानसभा ने भीमताल एवं खटीमा विधानसभा ने गदरपुर को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। वालीबॉल में हल्द्वानी विधानसभा ने सितारगंज, कालाढूंगी विधानसभा ने गदरपुर, खटीमा विधानसभा ने किच्छा, लालकुआ विधानसभा ने बाजपुर, काशीपुर विधानसभा ने नानकमत्ता एवं भीमताल विधानसभा ने नैनीताल को हराकर क्वार्टर फाईनल में प्रवेश किया। हल्द्वानी विधानसभा ने जसपुर, कालाढूंगी विधानसभा ने खटीमा को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। बाकी विधान सभाओं का सेमीफाईनल मुकाबला जारी है। गोली (कंचा) में बाजपुर विधानसभा के रिप्यांशी प्रथम, सोफिया दूसरे स्थान पर रहे।
अंडर-19 वर्ग की कबड्डी में बाजपुर विधानसभा ने कालाढूंगी, भीमताल विधानसभा ने लालकुआं, रूद्रपुर विधानसभा ने खटीमा एवं सितारगंज विधानसभा ने जसपुर को हराकर क्वार्टर फाईनल में प्रवेश किया। सेमीफाईनल मुकाबला जारी है। वहीं वालीबॉल में रूद्रपुर विधानसभा ने गदरपुर, खटीमा विधानसभा ने किच्छा, लालकुआं विधानसभा ने सितारगंज, काशीपुर विधानसभा ने भीमताल को हरकार क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। हल्द्वानी विधानसभा ने बाजपुर को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया एवं द्वितीय सेमीफाइनल रूद्रपुर और खटीमा के बीच रोमाचंक मुकाबला चल रहा है। गोली (कंचा) में बाजपुर की स्वाती प्रथम, राधिका द्वितीय व रेजा तृतीय स्थान पर रहीं। दिनेश सिंह, बृजेश दुबे, कमल सक्सेना, गोकुल चन्द्र लोहनी, विकास कुमार, श्याम भट्ट, तनुजा, हर्षदीप सिंह, रोहित चौधरी, विमल पाण्डे मैच रैफरी रहे। संचालन हरीश दनाई ने किया। अभिलेख /लेखन का कार्य त्रिभुवन, रजत चौहान, सागर रावत, आनंद देव, अखिलेश मण्डल, गोपाल, राहुल ने किया। इस मौके पर क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी यशवन्त कुमार (रूद्रपुर), अमित कुमार (जसपुर), नवीन चन्द्र (गदरपुर), मुकेश गौड़ (सितारगंज), जिला युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल अधिकारी भूपेन्द्र सिंह रावत ने प्रतियोगिताओं में आए सभी खेल प्रेमियों का आभार व्यक्त किया।
