रुद्रप्रयाग: केदारनाथ धाम में सोमवार को इस सीजन की पहली बर्फबारी हुई, जिससे मंदिर परिसर और आसपास की पहाड़ियाँ सफेद चादर में लिपट गईं। बर्फबारी के अद्भुत दृश्य देख श्रद्धालु आनंद से झूम उठे, और मंदिर परिसर में ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों की गूंज गूंजने लगी।
कड़ाके की ठंड और गिरते तापमान के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं हुआ। बड़ी संख्या में तीर्थयात्री बाबा केदार के दर्शन के लिए धाम पहुंचे और बर्फबारी का आनंद उठाते हुए वीडियो और फोटो भी कैद किए।
केदारनाथ के साथ ही चमोली जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी मौसम खराब बना हुआ है। हेमकुंड साहिब में लगातार दूसरे दिन भी बर्फबारी हुई। तीर्थ यात्रा शुरू होने के बाद यह तीसरी बार है जब यहां बर्फबारी दर्ज की गई है। हालांकि सोमवार को बर्फबारी की तीव्रता रविवार से थोड़ी कम रही, फिर भी दोपहर बाद अचानक मौसम बदल गया और हल्की बर्फबारी शुरू हो गई।
शाम होते-होते मौसम फिर से साफ हो गया, लेकिन तापमान में गिरावट ने पूरे क्षेत्र में कड़ाके की ठंड ला दी है।
हालांकि बर्फबारी के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, फिर भी तीर्थयात्रियों की आस्था और उत्साह पर इसका कोई असर नहीं पड़ा है। बर्फ में लिपटा केदारनाथ धाम श्रद्धालुओं के लिए एक अलौकिक अनुभव बन गया है।
सार : तीन दिन की बर्फबारी के बाद हालांकि आज धूप खिली है, लेकिन रास्ते…
राज्य के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी और हिमस्खलन की आशंका जताई गई है। उत्तरकाशी,…
देहरादून। चार साल के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार उत्तराखंड की धामी सरकार का मंत्रिमंडल पूरी…
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के अनुसार, 22 मार्च से 26 मार्च तक उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली,…
सार : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हल्द्वानी रैली में सीएम धामी के काम की…
सार :रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हल्द्वानी में सीएम धामी की जमकर पीठ थपथपाई। उन्होंने…