Categories: Business

खाते में पैसा रखें तैयार! अगले हफ्ते खुलने जा रहे इन कंपनियों के आईपीओ

नई दिल्ली: अगर आप आईपीओ में निवेश करना पसंद करते हैं तो आपके लिए अगले सप्ताह अच्छा मौका है। बाजार में अगले हफ्ते कई कंपनियों के आईपीओ खुलने जा रहे हैं। आप इन आईपीओ में निवेश करके अच्छी कमाई कर सकते हैं। इन आईपीओ में आरके स्वामी, जेजी केमिकल्स और पुणे ई-स्टॉक ब्रोकिंग शामिल है। शेयर बाजार में पिछले दिनों कई कंपनियों के आईपीओ खुले हैं। इनमें से कुछ में निवेशकों को बंपर मुनाफा हुआ है। हालांकि आप किसी भी आईपीओ में निवेश करने से पहले एक बार अपने वित्तीय सलाहाकार से बात जरूर कर लें। ऐसा नहीं करने पर आपको आर्थिक रूप से नुकसान उठाना पड़ सकता है। यहां हम आपको इन खुलने वाले आईपीओ के बारे में पूरी जानकारी देने जा रहे हैं, जिससे आपको किसी तरह की कोई समस्या न हो। आईए आपको बताते हैं अगले हफ्ते कौन सी कंपनियों के आईपीओ खुलने जा रहे हैं।

4 मार्च को खुल रहा ये आईपीओ

अगले सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को इंटीग्रटेड मार्केटिंग सर्विस प्रोवाइडर कंपनी आरके स्वामी लिमिटेड (RK Swamy IPO) का आईपीओ खुलने जा रहा है। यह आईपीओ 4 मार्च को खुलकर 6 मार्च को बंद होगा। एंकर निवेशकों के लिए यह इश्यू एक मार्च को खुला था। कंपनी अपने आईपीओ से कुल 424 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी में है। कंपनी ने अपने आईपीओ के लिए 270 से 288 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड रखा है। इसके एक लॉट में 50 शेयर होंगे। रिटेल निवेशक न्यूनतम एक और अधिकतम 13 लॉट के लिए बोली लगा सकते हैं। कंपनी अपने आईपीओ में 173 करोड़ के नए शेयर जारी करेगी।

जेजी केमिकल्स आईपीओ : जिंक ऑक्साइड बनाने वाली कंपनी जेजी केमिकल्स (JG Chemicals IPO) का आईपीओ 5 मार्च को खुल रहा है। इस आईपीओ के जरिए कंपनी कुल 251.19 करोड़ रुपये जुटाने की कोशिश कर रही है। जेजी केमिकल्स ने आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 210 रुपये से लेकर 221 रुपये प्रति शेयर के बीच तय किया है। इस आईपीओ में कंपनी 165 करोड़ रुपये के फ्रेश शेयर और ऑफर फॉर सेल के जरिए 86.19 करोड़ रुपये के शेयर जारी कर रही है। वहीं निवेशक इसमें 7 मार्च 2024 तक निवेश कर सकते हैं। वहीं एंकर निवेश आईपीओ में 4 मार्च से ही बोली लगा सकते हैं। कंपनी ने शेयरों के अलॉटमेंट की तारीख 11 मार्च तय की है। वहीं असफल सब्सक्राइबर्स को 12 मार्च को रिफंड प्राप्त हो जाएगा। कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग 13 मार्च 2024 को होगी।

7 मार्च को खुल रहा ये आईपीओ : पुणे ई-स्टॉक ब्रोकिंग का आईपीओ 7 मार्च को खुलने जा रहा है। यह आईपीओ 12 मार्च को बंद होगा। इस आईपीओ का प्राइस बैंड 78 से 83 रुपये के बीच तय किया गया है। सभी की फेस वैल्यू 10 रुपये है। पुणे ई-स्टॉक ब्रोकिंग आईपीओ लॉट साइज में 1600 शेयर हैं।

Tv10 India

Recent Posts

मुख्यमंत्री आवास में शहद की मिठास: पहले चरण में निकला 60 किलो शुद्ध शहद, CM धामी ने दिए ‘3-B गार्डन’ विकसित करने के निर्देश

देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सरकारी आवास पर मंगलवार को शहद निष्कासन (Honey…

41 mins ago

केदारघाटी में दहशत: मंदाकिनी का अचानक बदला रंग और बढ़ा जलस्तर, निर्माण कार्यों की लापरवाही ने खड़ा किया बड़ा खतरा

न्यूज हाइलाइट्स: समय: मंगलवार सुबह 7:30 बजे। कारण: कुंड बैराज के गेट खोलना और नदी किनारे डंप…

51 mins ago

शुभ मुहूर्त: 19 अप्रैल को अक्षय तृतीया पर खुलेंगे यमुनोत्री धाम के कपाट

उत्तरकाशी: उत्तराखंड की प्रसिद्ध चारधाम यात्रा का शंखनाद होने वाला है। विश्व प्रसिद्ध यमुनोत्री धाम के कपाट आगामी 19…

1 hour ago

यमुनोत्री मंदिर समिति का बड़ा बयान: ‘गैर-सनातनियों के प्रवेश पर सरकार ले फैसला, रोकना प्रशासन का काम

उत्तरकाशी: उत्तराखंड के चारधामों में गैर-सनातनियों के प्रवेश को लेकर छिड़ा विवाद अब गहराता जा रहा…

1 hour ago

उत्तराखंड के 3 जिलों में हिमस्खलन का ‘लेवल-2’ अलर्ट; सैलानियों और स्थानीय लोगों को ऊंचे इलाकों से बचने की सलाह

देहरादून | उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में एक बार फिर मौसम का मिजाज बिगड़ने वाला है।…

5 hours ago

देहरादून में श्रद्धा का अद्भुत संगम: सीएम धामी ने 1100 कन्याओं का किया पूजन, कहा- ‘यह सनातन परंपरा का सम्मान’

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून प्रेमनगर में आयोजित सामूहिक कन्या पूजन में हिस्सा लिया।…

6 hours ago