UTTARAKHAND

मसूरी में कुलदीप यादव की ‘रॉयल वेडिंग’: रोल्स-रॉयस में निकलेगी बारात, अफगानी और पहाड़ी जायकों का होगा संगम

मसूरी: पहाड़ों की रानी मसूरी आज भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव की शाही शादी की साक्षी बन रही है। ‘वेलकम होटल द सेवॉये’ में आज होने जा रहे इस भव्य समारोह को लेकर न केवल क्रिकेट प्रेमियों बल्कि पूरे उत्तराखंड में उत्साह है। शादी के लिए होटल को एक भव्य महल का रूप दिया गया है।

बारात में दिखेगा विंटेज स्वैग
कुलदीप की शादी को यादगार बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी गई है। बारात की एंट्री सबसे बड़ा आकर्षण रहने वाली है। दूल्हे राजा कुलदीप यादव की बारात में एक तरफ पारंपरिक सजी-धजी घोड़ी होगी, तो दूसरी ओर देहरादून से खास तौर पर मंगवाई गई ‘रोल्स-रॉयस’ विंटेज कार में वे एंट्री करेंगे।

दिग्गजों का जमावड़ा, बाबा बागेश्वर देंगे आशीर्वाद
शादी में क्रिकेट और अध्यात्म का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। भारतीय क्रिकेटर तिलक वर्मा और पूर्व खिलाड़ी मोहम्मद कैफ अपने परिवार के साथ मसूरी पहुंच चुके हैं। वहीं, आध्यात्मिक गुरु पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री भी शाम 6 बजे तक देहरादून से सड़क मार्ग द्वारा मसूरी पहुंचेंगे और नवदंपति को आशीर्वाद देंगे।

मेनू में उत्तराखंड का स्वाद, मेहमानों के लिए खास इंतजाम:
शादी के खाने को लेकर भी विशेष तैयारी है। मेहमानों को ‘अफगानी क्यूज़ीन’ के साथ-साथ उत्तराखंड के पारंपरिक पहाड़ी व्यंजनों का लुत्फ उठाने को मिलेगा। राज्य की समृद्ध संस्कृति को प्रदर्शित करने के लिए विशेष सांस्कृतिक नृत्य का आयोजन किया जाएगा।

भव्य आतिशबाजी से जगमगाएंगे पहाड़:
इवेंट मैनेजमेंट टीम ने समारोह को काफी गोपनीय रखा है, लेकिन सूत्रों के अनुसार देर रात मेहमानों के मनोरंजन के लिए एक शानदार आतिशबाजी का आयोजन किया गया है। यह आतिशबाजी मसूरी की वादियों को रोशनी से नहला देगी। सुरक्षा और प्राइवेसी के चलते होटल के आसपास चाक-चौबंद व्यवस्था की गई है।

Tv10 India

Recent Posts

हरिद्वार कांवड़ यात्रा: गंगा के तेज बहाव में देवदूत बनी SDRF, 22 शिवभक्तों की बचाई जान; बिछड़े परिवारों का सहारा बनी पुलिस

हरिद्वार (उत्तराखंड)हरिद्वार में चल रहे कांवड़ मेले में शिवभक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। अब…

2 hours ago

उत्तराखंड में 10 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने राज्य के लिए 10 अगस्त तक का मौसम पूर्वानुमान जारी…

1 day ago

उत्तराखंड में आफत की बारिश: कालसी-चकराता मार्ग बंद, मलबे में फंसी कार; चमोली में भूस्खलन के बाद BRO का त्वरित एक्शन

जौनसार-बावर की लाइफलाइन कालसी-चकराता रोड जजरेड और टोंस मोड़ पर बंद, दो मशीनें तैनात टोंस…

1 day ago

उत्तराखंड में 2027 चुनाव से पहले बड़ा एक्शन: चुनाव आयोग ने 17 राजनीतिक दलों को किया बैन

6 साल से निष्क्रिय और बिना दफ्तर वाली 17 गैर-मान्यता प्राप्त पार्टियों का रजिस्ट्रेशन रद्द…

1 day ago