![](https://tv10india.com/wp-content/uploads/2024/07/0521_untitled_2.jpg)
तिरुमला: दुनिया के सबसे अमीर भगवान कर्ज में डूबे हुए हैं। सुनकर चौंक गए न आप भी। आप सोच रहे होंगे की भगवान कर्ज में कैसे हो सकते हैं। हम बात कर रहे है तिरुमला तिरुपति मंदिर की। देवी लक्ष्मी ने पृथ्वी पर पद्मावती नाम की कन्या के रुप में जन्म लिया। जब श्री हरी को यह बात पता चली तो उन्होंने भी तब अपना रूप बदला और श्रीनिवास के रूप में पृथ्वी पर पहुंचे। जब श्रीनिवास का पद्मावती से विवाह हुआ था। तब एक परंपरा के अनुसार वर को शादी से पहले कन्या के परिवार को एक तरह का शुल्क देना होता था, लेकिन भगवान वेंकटेश्वर ये शुल्क देने में असमर्थ थे, इसलिए उन्होंने कुबेर देवता से ऋण लेकर पद्मावती से विवाह किया और वचन दिया कि कलयुग के अंत तक वे कुबेर का सारा ऋण चुका देंगे।
उन्होंने देवी लक्ष्मी की ओर से भी वचन देते हुए कहा कि जो भी भक्त उनका ऋण लौटाने में उनकी मदद करेंगे देवी लक्ष्मी उन्हें उसका दस गुना ज्यादा धन देंगी। इस कारण तिरुपति जाने वाले विष्णु भगवान पर आस्था रखने वाले भक्त दान दे कर भगवान विष्णु का ऋण चुकाने में उनकी मदद करते हैं।