UTTAR PRADESH

महाकुंभ 2025: CM योगी की श्रद्धालुओं से स्वच्छता और यातायात व्यवस्था बनाए रखने की अपील

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे यातायात और स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि महाकुंभ आस्था का महापर्व है, जिसमें लाखों श्रद्धालु देश-विदेश से आकर त्रिवेणी संगम में पवित्र डुबकी लगाने के लिए उत्साहित रहते हैं। ऐसे में सभी की जिम्मेदारी बनती है कि वे अपना योगदान दें।

मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं से अनुरोध किया कि वे अपने वाहनों को सड़कों पर खड़ा न करें और निर्धारित पार्किंग स्थलों का इस्तेमाल करें, जिससे यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे और त्रिवेणी में आस्था की डुबकी लगाने का भी सभी को सुगम अवसर मिल सके। उन्होंने कहा कि महाकुंभ एक अद्भुत अवसर है, जिसमें पूरी दुनिया की आस्था एकत्रित होती है। हर व्यक्ति का सकारात्मक सहयोग इस आयोजन की सफलता को कई गुना बढ़ा सकता है।

सामूहिक जिम्मेदारी की अपील

मुख्यमंत्री ने महाकुंभ की स्वच्छता को लेकर भी अहम अपील की। उन्होंने संतों, आश्रमों और विभिन्न धार्मिक-सामाजिक संस्थाओं से अनुरोध किया कि वे भंडारे और प्रसाद वितरण की पवित्र व्यवस्था अनवरत जारी रखें, ताकि सभी श्रद्धालु इसका लाभ उठा सकें। उन्होंने यह भी कहा कि स्वच्छता बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है और यह तभी संभव है जब हर व्यक्ति स्वयं स्वच्छता का पालन करे और अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करे।

विशेष वंदे भारत ट्रेन सुविधा

उत्तर रेलवे ने 17 फरवरी को वंदे भारत विशेष ट्रेन चलाने का ऐलान किया है। यह विशेष ट्रेन नई दिल्ली से वाराणसी के बीच चलेगी और प्रयागराज के रास्ते से होकर गुजरेगी।

वंदे भारत ट्रेन संख्या- 02252 नई दिल्ली से सुबह 5.30 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन प्रयागराज होते हुए दोपहर 12.00 बजे वहां से निकलकर 2.20 बजे वाराणसी पहुंचेगी। वापसी में, वंदे भारत ट्रेन संख्या 02251 वाराणसी से दोपहर 3.15 बजे चलेगी और प्रयागराज होते हुए रात 11.50 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।

मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं से अनुरोध किया कि वे इस सुविधा का लाभ उठाएं और महाकुंभ के दौरान प्रशासन की ओर से दी जा रही व्यवस्थाओं में सहयोग करें।

Tv10 India

Recent Posts

कुंभ-2027 की तैयारी: हरिद्वार में अब ‘हेलीपैड’ वाला बनेगा नया कंट्रोल रूम, सुखी नदी पर बनेंगे दो आधुनिक पुल

हरिद्वार। हरिद्वार में 2027 में होने वाले कुंभ मेले की तैयारियों ने रफ्तार पकड़ ली है।…

3 hours ago

कुंभ-2027: हरिद्वार में 50.27 करोड़ के विकास कार्यों को मंजूरी, सीएम धामी ने दिए निर्माण में तेजी के निर्देश

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के समग्र विकास और आगामी कुंभ मेला-2027 की…

4 hours ago

उत्तराखंड: चीन सीमा की ‘नीती घाटी’ में गूँजेगी धावकों की पदचाप, पहली बार होगा अंतरराष्ट्रीय ‘नीती एक्ट्रीम अल्ट्रा रन’

जोशीमठ: उत्तराखंड का पर्यटन विभाग राज्य के सीमांत क्षेत्रों को साहसिक पर्यटन (एडवेंचर टूरिज्म) के…

4 hours ago

उत्तराखंड में कुदरत का कहर: बारिश से दरके पहाड़, बदरीनाथ-गंगोत्री समेत कई हाईवे बंद

सार : तीन दिन की बर्फबारी के बाद हालांकि आज धूप खिली है, लेकिन रास्ते…

22 hours ago

उत्तराखंड के 5 जिलों में हिमस्खलन का अलर्ट: उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में ‘डेंजर लेवल-3’, प्रशासन को अलर्ट रहने के निर्देश

राज्य के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी और हिमस्खलन की आशंका जताई गई है। उत्तरकाशी,…

23 hours ago

धामी का ‘मिशन 2027’: मंत्रिमंडल विस्तार के साथ ही साफ हुआ भाजपा का चेहरा, चुनाव से पहले भरी कैबिनेट

देहरादून। चार साल के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार उत्तराखंड की धामी सरकार का मंत्रिमंडल पूरी…

23 hours ago