UTTARAKHAND

ऑपरेशन कालनेमि: हरिद्वार में पुलिस का बड़ा एक्शन, 44 फर्जी बाबा गिरफ्तार

हरिद्वार: देवभूमि उत्तराखंड की पवित्रता को बनाए रखने और धर्म की आड़ में लोगों को गुमराह करने वालों के खिलाफ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर “ऑपरेशन कालनेमि” लगातार जारी है। इसी अभियान के तहत हरिद्वार पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से 44 फर्जी बाबाओं को गिरफ्तार किया है। ये सभी साधु-संतों का वेश धारण कर तंत्र-मंत्र, जादू-टोना और अन्य ढोंग रचकर श्रद्धालुओं और आम लोगों को भ्रमित कर रहे थे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) प्रमेन्द्र डोबाल के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया, जिसके तहत शहर से लेकर देहात तक छापेमारी की गई। एसएसपी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए इन बहरूपियों में से सबसे ज्यादा 24 को कोतवाली गंग नहर क्षेत्र से पकड़ा गया है। इसके अलावा कोतवाली मंगलौर से 11, थाना कलियर से 6, थाना खानपुर से 1 और थाना भगवानपुर क्षेत्र से 2 फर्जी बाबाओं को गिरफ्तार किया गया।

क्या है पुलिस की कार्रवाई का आधार?

पुलिस के अनुसार, ये ढोंगी बाबा मुख्य रूप से रुड़की की गंगनहर पटरी, रेलवे स्टेशन और पिरान कलियर दरगाह जैसे भीड़-भाड़ वाले इलाकों में सक्रिय थे। यहां ये श्रद्धालुओं को तंत्र-मंत्र, जादू-टोना और धोखाधड़ी की कला दिखाकर भ्रमित कर रहे थे, जिससे कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ने का भी खतरा बना हुआ था। पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान पाया कि पकड़े गए कई बाबा उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और महाराष्ट्र जैसे विभिन्न राज्यों के निवासी हैं। पूछताछ में इनमें से अधिकतर अपने स्थायी पते या धार्मिक कार्यों से संबंधित कोई भी ठोस सबूत पेश नहीं कर पाए।

क्या है “ऑपरेशन कालनेमि”?

“ऑपरेशन कालनेमि” का नाम रामायण के उस राक्षस “कालनेमि” से प्रेरित है, जिसने साधु का वेश धरकर हनुमान जी को छलने का प्रयास किया था।इसी तर्ज पर, उत्तराखंड सरकार ने यह अभियान उन ढोंगियों के खिलाफ शुरू किया है जो साधु-संतों के वेश में आस्था से खिलवाड़ और ठगी जैसे अपराधों को अंजाम दे रहे हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के स्पष्ट निर्देशों के बाद पुलिस और खुफिया एजेंसियां प्रदेश भर में, विशेषकर धार्मिक स्थलों और तीर्थ क्षेत्रों में, कड़ी सतर्कता बरत रही हैं।

हरिद्वार पुलिस का कहना है कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा और सनातन संस्कृति को बदनाम करने वाले ऐसे किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस की इस कार्रवाई का उद्देश्य धर्म की छवि को धूमिल होने से बचाना और समाज को ऐसे धोखेबाजों से सुरक्षित रखना है।

Tv10 India

Recent Posts

हल्द्वानी: बनभूलपुरा अतिक्रमण मामले में कल सुप्रीम कोर्ट में अहम दिन, चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात, ड्रोन से रखी जा रही नजर

हल्द्वानी। उत्तराखंड के बहुचर्चित हल्द्वानी रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले में कल यानी मंगलवार, 24 फरवरी को…

8 hours ago

अर्द्धकुंभ 2027 के लिए केंद्र का बड़ा तोहफा: ₹500 करोड़ का बजट मंजूर, महाकुंभ की तर्ज पर सजेगी धर्मनगरी हरिद्वार

देहरादून/हरिद्वार। उत्तराखंड की धामी सरकार को केंद्र से एक बड़ी कामयाबी मिली है। साल 2027 में…

9 hours ago

मिशन अर्द्धकुंभ 2027: हरिद्वार को ‘इको-फ्रेंडली’ बनाने का मास्टरप्लान, दिल्ली में केंद्रीय मंत्री से मिले सीएम धामी

नई दिल्ली/देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को नई दिल्ली में केंद्रीय जल…

9 hours ago

अर्द्धकुंभ 2027: ‘अतिक्रमण हटाएं और प्रोजेक्ट्स में लाएं तेजी’, मंत्री सतपाल महाराज के अधिकारियों को सख्त निर्देश

देहरादून। धर्मनगरी हरिद्वार में साल 2027 में आयोजित होने वाले अर्द्धकुंभ को लेकर उत्तराखंड सरकार…

10 hours ago

देहरादून: आरएसएस के 100 वर्ष पूरे होने पर बोले मोहन भागवत – ‘समाज भी सेना की तरह अनुशासित होकर चल सकता है’

देहरादून। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में…

11 hours ago

‘एक दिन संपन्न लोग खुद छोड़ेंगे आरक्षण’, देहरादून संवाद कार्यक्रम में सरसंघचालक मोहन भागवत का बड़ा बयान

देहरादून: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने आज देहरादून के नींबूवाला…

1 day ago