
गर्मियों में मक्खियों और बैक्टीरिया से बचने के लिए सिर्फ झाड़ू लगाना काफी नहीं होता, बल्कि रोजाना पोछा लगाना भी जरूरी है। खासकर, जहां छोटे बच्चे होते हैं, वहां फर्श की सफाई पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए। सही तरीके से पोछा लगाने से घर साफ और महकता हुआ रहता है।
पोछा लगाने वाले पानी में क्या मिलाएं?
1. बेकिंग सोडा
- चिकने और चिपचिपे दागों को हटाने में असरदार।
- तरबूज, आम या अन्य फलों का रस गिरने से फर्श चिपचिपा हो जाता है, जिससे कीड़े-मकोड़े और मक्खियां आकर्षित होती हैं।
- बेकिंग सोडा डालकर पोछा लगाने से तेल, ग्रीस और अन्य दाग आसानी से हट जाते हैं।
2. नींबू का रस – नेचुरल क्लीनर
- विटामिन C से भरपूर, यह नेचुरल क्लीनिंग एजेंट की तरह काम करता है।
- इसमें माइक्रोबियल प्रॉपर्टीज होती हैं, जो बैक्टीरिया और कीटाणु मारने में मदद करती हैं।
- कैसे इस्तेमाल करें?
- 2 नींबू का रस आधी बाल्टी पानी में मिलाएं।
- इससे पोछा लगाने से घर में ताजगी भरी खुशबू आएगी और बैक्टीरिया खत्म होंगे।
3. वेजिटेबल ऑयल – मक्खियों से छुटकारा
- पेपरमिंट तेल और नींबू तेल जैसे खुशबूदार तेल बैक्टीरिया दूर करने और घर को महकाने में मदद करते हैं।
- कैसे इस्तेमाल करें?
- आधी बाल्टी पानी में 2 बड़े चम्मच वेजिटेबल ऑयल मिलाएं।
- इससे पोछा लगाने पर मक्खियां घर में नहीं आएंगी और फर्श चमकदार बनेगा।
4. सिरका
सिरके का उपयोग घर की सफाई के लिए भी किया जा सकता है. इसके लिए आधा बाल्टी पानी में एक चौथाई कप सिरका डालकर अच्छी तरह मिला लें और इस पानी से अपने घर की फर्श को पोछें. ऐसा करने से इससे चिकनाई हट जाएगी और अच्छी खुशबू आएगी. सिरके वाला पानी रसोईघर की सफाई के लिए अद्भुत माना जाता है। एक बार सिरके का प्रयोग करके देखें. आप समझ जायेंगे कि यह कितनी अच्छी तरह काम करता है.
इन आसान घरेलू उपायों से गर्मियों में मक्खियों और बैक्टीरिया से बचाव होगा, साथ ही घर हमेशा साफ और सुगंधित रहेगा।