
देहरादून। आम आदमी पार्टी ने संजय छेत्री को महानगर का मीडिया प्रभारी बनाया है। इसके अलावा अन्य लोगों को भी अहम जिम्मेदारी सोप गई है। प्रदेश मीडिया प्रभारी शंकर गोस्वामी, प्रदेश सहमीडिया प्रभारी मनोज चौधरी (गढ़वाल मण्डल),सुशील खत्री ( कुमाऊँ मण्डल) बनाए गए हैं। वहीं,पछवादून -मुख्तार अहमद,रुड़की – अमजद उस्मानी,परवादून -नुटन ऑस्टिन, हरिद्वार-अक्षय सैनी,रुद्रपुर-जावेद मलिक,हल्द्वानी-फैजल अली अब्बासी,चमोली-दिलबर सिंह फर्स्वाण,नैनीताल-विनोद कुमार,पिथौरागढ़-कपिल देव आदि को भी जिम्मेदारी सौंपी गई है।
प्रदेश अध्यक्ष एस. एस. कलेर ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी।