नोएडा: गौतमबुद्ध नगर जिले के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल बुधवार, 15 जनवरी से खुलने जा रहे हैं। डीएम मनीष कुमार वर्मा ने इस संबंध में संबंधित अधिकारियों को आदेश जारी किए हैं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पंवार ने बताया कि डीएम के निर्देशानुसार जिले के सभी सीबीएसई, आईसीएसई, यूपी बोर्ड और अन्य बोर्डों के स्कूलों को खोलने की अनुमति दी गई है। आदेश की सूचना सभी स्कूलों के प्रधानाचार्यों को भी भेज दी गई है।
15 जनवरी से जिले के सभी स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव किया गया है:
गौतमबुद्ध नगर प्रशासन ने कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के कारण 8वीं तक की कक्षाओं को 14 जनवरी तक बंद रखने का आदेश दिया था। कुछ निजी स्कूल इस दौरान ऑनलाइन क्लासेस चला रहे थे, जबकि 10वीं और 12वीं के छात्रों की ऑफलाइन पढ़ाई जारी रही।
पिछले दो दिनों से नोएडा और आसपास के इलाकों में मौसम साफ है। घने कोहरे की कमी और दिनभर धूप निकलने के कारण प्रशासन ने स्कूलों को खोलने का निर्णय लिया है। पहले प्रशासन ने ठंड के प्रकोप को देखते हुए जिले के सभी स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया था।
सभी स्कूलों को आदेश दिया गया है कि वे बदलते मौसम के अनुसार छात्रों की सुरक्षा और सुविधा का पूरा ध्यान रखें। स्कूल प्रबंधन को समय पर कक्षाओं के संचालन और बच्चों की छुट्टी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए निर्देश दिए गए हैं।
अब छात्रों के लिए ठंड के बावजूद स्कूलों में पढ़ाई शुरू होने का समय आ गया है। अभिभावकों को भी स्कूलों की नई समय सारणी के अनुरूप तैयारियां करनी होंगी।
हरिद्वार। हरिद्वार में 2027 में होने वाले कुंभ मेले की तैयारियों ने रफ्तार पकड़ ली है।…
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के समग्र विकास और आगामी कुंभ मेला-2027 की…
जोशीमठ: उत्तराखंड का पर्यटन विभाग राज्य के सीमांत क्षेत्रों को साहसिक पर्यटन (एडवेंचर टूरिज्म) के…
सार : तीन दिन की बर्फबारी के बाद हालांकि आज धूप खिली है, लेकिन रास्ते…
राज्य के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी और हिमस्खलन की आशंका जताई गई है। उत्तरकाशी,…
देहरादून। चार साल के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार उत्तराखंड की धामी सरकार का मंत्रिमंडल पूरी…