उत्तरकाशी (TV10 India)। उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में बुधवार को इतिहास रच गया। बहुचर्चित सिलक्यारा टनल का ऐतिहासिक ब्रेकथ्रू मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी में सफलतापूर्वक पूरा किया गया। इस मौके पर सीएम धामी ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि अब यह टनल ‘बाबा बौखनाग सुरंग’ के नाम से जानी जाएगी।
करीब 1384 करोड़ रुपये की लागत से बन रही 4.531 किमी लंबी डबल लेन सुरंग चारधाम यात्रा मार्ग को बेहद सुगम बना देगी। यह टनल गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के बीच की दूरी को 25 से 40 किमी तक घटा देगी, जिससे यात्रियों का समय करीब डेढ़-दो घंटे से घटकर महज 5-10 मिनट रह जाएगा।
यह सुरंग सिर्फ विकास का प्रतीक नहीं, बल्कि 2023 की उस त्रासदी की गवाह भी है जब 41 मजदूर 17 दिनों तक इसी टनल में फंसे रहे थे। अथक प्रयासों और रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद सभी को सुरक्षित बाहर निकाला गया था। सीएम धामी ने इस मौके पर उन सभी रैट माइनर्स, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, तकनीकी विशेषज्ञों व श्रमिकों का आभार व्यक्त किया, जिन्होंने इस कठिन मिशन को सफल बनाया।
सीएम ने जताया आभार
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर सिलक्यारा सुरंग से जुड़े हर व्यक्ति का आभार जताया. रैट माइनर्स, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, तकनीकी विशेषज्ञ, श्रमिक और वे सभी जिन्होंने मानवता की इस लड़ाई में योगदान दिया.
सीएम धामी ने बताया कि रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान उन्होंने बाबा बौखनाग से मन्नत मांगी थी और मंदिर निर्माण का संकल्प लिया था, जो अब पूर्ण हो गया है। उन्होंने बाबा बौखनाग मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में भी भाग लिया।
देहरादून | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तराखंड दौरे को लेकर सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट पर…
ऑपरेशन प्रहार: वैगनआर कार से तस्करी कर लाए जा रहे थे 6 तमंचे और 1…
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को राजधानी देहरादून के बल्लूपुर चौक पर आयोजित विशेष…
देहरादून: उत्तराखंड मौसम विज्ञान केंद्र ने प्रदेश के लिए शनिवार तक का मौसम पूर्वानुमान जारी कर…
रामनगर (नैनीताल): उत्तराखंड के नैनीताल जिले के कालाढूंगी क्षेत्र से एक बेहद दुखद और रूह कंपा…
देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में मंगलवार, 14 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भव्य कार्यक्रम…