UTTARAKHAND

खेल भूमि बन रही देवभूमि: धामी

गांधी फुटबॉल मैदान लोहियाहेड में खुला ओपन जिम, सीएम ने फीता काट
टीवी 10 इंडिया मीडिया नेटवर्क
खटीमा। गांधी फुटबॉल मैदान लोहियाहेड में नवनिर्मित ओपन जिम का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोकार्पण किया। साथ ही यहां आयोजित स्वास्तिक नर्सिंग कॉलेज के वार्षिक खेल प्रतियोगिता का फीता काटकर शुभारंभ किया। सीएम ने कहा कि उत्तराखंड के युवाओं ने राष्ट्रीय खेलो में परचम लहराया है। हमारी देव भूमि अब खेल भूमि बन रही है।
टोयोटा किर्लोस्कर मोटर की तरफ से बनाए गए जिम के उद्घाटन समारोह में सीएम ने कहा कि पढ़ाई के साथ खेल अति आवश्यक है। खेलो से मन, मस्तिष्क व शरीर स्वस्थ रहता है और हमें अनुशासन, टीम भावना, नेतृत्व करना सिखाता है। उन्होंने कहा खिलाड़ी लक्ष्य लेकर संकल्प के साथ आगे बढ़ें। सिद्धि तक अवश्य पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि अब खेल एक मनोरंजन का साधन नहीं है, वरन खेलों में कैरियर की अपार संभावनाएं हैं। इसलिए लक्ष्य निर्धारित करते हुए अनुशासन के साथ खेले।
कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खेलो इंडिया, फिट इंडिया योजनाओं के अन्तर्गत खेलो का ढांचागत विकास किया है। हमारे खिलाड़ी आज सभी खेलो में परचम लहरा रहे हैं। प्रधानमंत्री खिलाड़ियों से मिलकर हमेशा उनका उत्साहवर्धन करते हैं।
उन्होंने कहा कि सरकार स्वास्थ्य सुविधाओं को और मजबूत करने के लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि अभी तक 28 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी में नियुक्तियां दी गई हैं और इस वर्ष दस हजार युवाओं की सरकारी नौकरियों में भर्ती की जाएगी। उन्होंने सभी विद्यार्थियों व खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी। धामी ने ओपन जिम व क्रिकेट में भी हाथ आजमाये। कार्यक्रम में पालिकाध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, दर्जा मंत्री फरजाना बेगम, जिलाध्यक्ष कमल जिन्दल, महामंत्री रमेश चंद्र जोशी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, अपर जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्रा, उप जिलाधिकारी तुषार सैनी, सहित नर्सिंग कॉलेज की प्रिंसिपल रुचि अग्रवाल, डॉ विवेक अग्रवाल, वरुण अग्रवाल, शिप्रा अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

इनसेट
सीएम ने सुनी समस्याएं, निस्तारण के निर्देश
खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने खटीमा भ्रमण के दूसरे दिन शनिवार को कैंप कार्यालय लोहियाहेड व हेलीपेड पर जनप्रतिनिधियों के साथ ही जनता से मुलाकात की। उन्होंने आमजन की समस्याएं सुनी और अफसरान को समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए। इस दौरान एसएसपी अजय गणपति, एडीएम कौस्तुभ मिश्रा, एसडीएम तुषार सैनी आदि थे।

Tv10 India

Recent Posts

होली और रमजान पर हुड़दंगियों की खैर नहीं: एसएसपी अजय गणपति ने कड़े किए तेवर, जनपद में ‘हाई अलर्ट’ जारी

रुद्रपुर (ऊधमसिंहनगर): आगामी होली और होलिका दहन एवं रमजान के पर्व को शांतिपूर्ण व सुरक्षित…

12 hours ago

बेटियों को मिला ‘सुरक्षा कवच’: ऊधमसिंहनगर में एचपीवी टीकाकरण अभियान का शंखनाद

रूद्रपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अजमेर, राजस्थान से राष्ट्रव्यापी सर्वाइकल कैंसर (एचपीवी) टीकाकरण अभियान के…

12 hours ago

मां पूर्णागिरि मेले का CM धामी ने किया शुभारंभ: बोले- मंदिर को दिव्य बनाएंगे; 15 जून तक चलेगा उत्तर भारत का प्रसिद्ध मेला

खबर का सार:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टनकपुर में मां पूर्णागिरि मेले का उद्घाटन किया।…

1 day ago

बदरीनाथ मास्टर प्लान: डीएम की सख्त चेतावनी- काम में लापरवाही मिली तो कार्यदायी एजेंसी पर होगी कार्रवाई

होली के बाद फिर पकड़ेगी रफ्तार: व्यावसायिक भवनों के आवंटन के निर्देश, निर्माण स्थलों पर…

2 days ago

Amalaki Ekadashi 2026: 27 फरवरी को है आमलकी एकादशी, जानें शुभ मुहूर्त, व्रत कथा और आंवले के पेड़ की पूजा का महत्व

नई दिल्ली: हिंदू धर्म में एकादशी व्रत का विशेष महत्व है, और फाल्गुन मास के…

3 days ago