Categories: Exclusive

Amarnath Yatra 2024: बालटाल और पहलगाम में भारी बारिश, रोकी गई अमरनाथ यात्रा

श्रीनगर। भारी बारिश के चलते अमरनाथ यात्रा को अस्‍थायी रूप से निलंबित कर दी गई है। बारिश खत्‍म होने के बाद ही फिर से यात्रा शुरू कर दी जाएगी। अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी है।

अधिकारियों ने बताया कि बालटाल और पहलगाम मार्गों पर कल रात से रुक-रुक कर भारी बारिश देखी जा रही है। बालटाल और पहलगाम मार्गों पर कल रात से रुक-रुक कर भारी बारिश देखी जा रही है। 3,800 मीटर ऊंचे गुफा मंदिर का दौरा करने और प्राकृतिक रूप से बने बर्फ के लिंग के ‘दर्शन’ करने वाले भक्तों की संख्या 1.50 लाख से अधिक हो गई है।

अमरनाथ यात्रा 29 जून को दो मार्गों से शुरू की गई। यह यात्रा 19 अगस्‍त को समाप्‍त होगी। यात्रा के दो मार्ग हैं। एक पारंपरिक 48 किलोमीटर लंबा नुनवान-पहलगाम मार्ग और दूसरा गांदरबल में 14 किलोमीटर छोटा लेकिन तेज बालटाल मार्ग है। पिछले साल 4.5 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने गुफा मंदिर में पूजा-अर्चना की।

अमरनाथ यात्रा ने इस साल नए रिकॉर्ड बना लिया है। पांच ही दिन में अब तक एक लाख से ज्‍यादा लोग यात्रा में शामिल हो चुके हैं। 52 दिन की इस यात्रा को लोग बड़े ही उत्‍साह के साथ करते हैं। कहा जाता है कि इस यात्रा के करने से सभी पाप नष्‍ट हो जाते हैं।

Tv10 India

Recent Posts

कुंभ-2027 की तैयारी: हरिद्वार में अब ‘हेलीपैड’ वाला बनेगा नया कंट्रोल रूम, सुखी नदी पर बनेंगे दो आधुनिक पुल

हरिद्वार। हरिद्वार में 2027 में होने वाले कुंभ मेले की तैयारियों ने रफ्तार पकड़ ली है।…

10 hours ago

कुंभ-2027: हरिद्वार में 50.27 करोड़ के विकास कार्यों को मंजूरी, सीएम धामी ने दिए निर्माण में तेजी के निर्देश

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के समग्र विकास और आगामी कुंभ मेला-2027 की…

10 hours ago

उत्तराखंड: चीन सीमा की ‘नीती घाटी’ में गूँजेगी धावकों की पदचाप, पहली बार होगा अंतरराष्ट्रीय ‘नीती एक्ट्रीम अल्ट्रा रन’

जोशीमठ: उत्तराखंड का पर्यटन विभाग राज्य के सीमांत क्षेत्रों को साहसिक पर्यटन (एडवेंचर टूरिज्म) के…

10 hours ago

उत्तराखंड में कुदरत का कहर: बारिश से दरके पहाड़, बदरीनाथ-गंगोत्री समेत कई हाईवे बंद

सार : तीन दिन की बर्फबारी के बाद हालांकि आज धूप खिली है, लेकिन रास्ते…

1 day ago

उत्तराखंड के 5 जिलों में हिमस्खलन का अलर्ट: उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में ‘डेंजर लेवल-3’, प्रशासन को अलर्ट रहने के निर्देश

राज्य के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी और हिमस्खलन की आशंका जताई गई है। उत्तरकाशी,…

1 day ago

धामी का ‘मिशन 2027’: मंत्रिमंडल विस्तार के साथ ही साफ हुआ भाजपा का चेहरा, चुनाव से पहले भरी कैबिनेट

देहरादून। चार साल के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार उत्तराखंड की धामी सरकार का मंत्रिमंडल पूरी…

1 day ago